फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   opd open

खुली आपीडी, कहीं मरीजों की भीड़ तो कहीं खाली बैठे दिखे चिकित्सक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
opd open
अमरोहा। जिला अस्पताल समेत जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी शुरू कर दी गई है। इन अस्पतालों में चिकित्सक तो पहुंच रहे हैं पर पहले से मरीजों की संख्या कम हुई है। इसका मुख्य कारण लोगों को सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा शुरू होने की जानकारी नहीं होना भी है। कहीं मरीजों की भीड़ दिखाई दी तो कहीं चिकित्सक अपने कक्ष में खाली बैठे दिखे।
विज्ञापन

शुक्रवार को ओपीडी शुरू होने के बाद जिला अस्पताल, नगर सीएचसी और जोया सीएचसी पहुंचे मरीजों को चिकित्सकों ने परामर्श दिया। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया गया। ओपीडी में जुकाम, बुखार, खांसी से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों की पहले एंटीजन जांच कराई। इसके बाद चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा दिलाईं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शुक्रवार को ओपीडी आठ बजे शुरू हुई। यहां तक एक-दुक्का ही मरीज उपचार के लिए पहुंचे। पूरे दिन डॉक्टर मरीजों का इंतजार करते नजर आए। सुबह ग्यारह बजे तक महज सात मरीज ही अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मुकाबले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की भीड़ अधिक देखी गई। सुबह करीब साढ़े नौ बजे पांच चिकित्सक ओपीडी देख रहे थे। इस दौरान चिकित्सकों के सामने मरीजों भीड़ रही। दोपहर तक मरीज आते रहे। सीएचसी प्रभारी डॉ. उमर फारूख ने बताया कि करीब 55 मरीजों को देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed