{"_id":"687ea589fc20f6cc7a048820","slug":"only-two-work-orders-were-investigated-adm-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-144254-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवल दो वर्क ऑर्डर की मिली थी जांच : एडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवल दो वर्क ऑर्डर की मिली थी जांच : एडीएम
Tue, 22 Jul 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 22 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। मंडी धनौरा में तालाबों के वर्क ऑर्डर तकनीकी समिति के डीपीआर की संस्तुति के बाद जारी किए गए थे। डीएम द्वारा मामले की जांच एडीएम एफआर को दी गई थी। एडीएम ने बताया कि उनको केवल दो वर्क ऑर्डर की जांच के लिए कहा गया था जबकि पहले कराए गए कार्यों के बारे में उनको कोई जानकारी नहीं थी। कहा कि जांच में पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
पालिका धनौरा में गाटा संख्या 78 व 131 दोनों तालाब हैं। इनके सौंदर्यीकरण के लिए शासन से बजट आवंटन हुआ था। पालिका ने गाटा संख्या 78 स्थित तालाब में काम शुरू करवा दिया है जबकि गाटा संख्या 131 पर जमीन का विवाद होने की वजह से काम लंबित चल रहा था। इसी बीच एक काम के दाे वर्क ऑर्डर जारी करने की शिकायत के बाद डीएम ने एडीएम वित्त व राजस्व को जांच के आदेश दिए थे। जिस पर एडीएम ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने एसडीएम व ईओ से मामले में रिपोर्ट तलब की थी।
रिपोर्ट में दोनों कार्यों के अलग-अलग वर्क ऑर्डर जारी होने की बात सामने आई थी लेकिन पिछले दिनों डीएम के निरीक्षण में इस तालाब पर 2019 में भी काम होने की बात सामने आई। इसके बाद भी पालिका द्वारा इसका वर्क ऑर्डर फिर से जारी कर दिया गया जिसके बाद डीएम ने एडीएम का स्पष्टीकरण तलब कर लिया था। मामले में तकनीकी समिति भी जांच के दायरे में आ सकती है। एडीएम ब्रजेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि उनको केवल दो वर्क ऑर्डर की जांच के लिए कहा गया था जो दोनों कार्यों के अलग-अलग वर्क ऑर्डर जारी किए गए थे।