{"_id":"693b2b3b4308d679e30573a6","slug":"one-should-worship-god-with-pure-heart-storyteller-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-153270-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान की भक्ति निश्छल भाव से करनी चाहिए : कथावाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान की भक्ति निश्छल भाव से करनी चाहिए : कथावाचक
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। कथावाचक श्रीहित आकाश ने कहा है कि भगवान नारायण ने देवी-देवताओं के अभिमान को भी तोड़ा है। भगवान कृष्ण ने अपनी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था।
उन्होंने कहा कि मनुष्य को भगवान की भक्ति निश्छल भाव से करनी चाहिए। वह पवन अग्रवाल के परिसर में श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन कर रहे थे। कथा व्यास ने कहा कि भगवान कृष्ण का जन्म होते ही पूरी मथुरा में खुशियां छा गईं। लोगों के मन में अच्छे विचार आने लगे। भगवान कृष्ण के बाल रूप के दर्शन करने के लिए भगवान शिव का गोकुल में आने का बहुत ही सुंदर वर्णन कथा में किया गया।
कथावाचक ने कहा कि देवराज इंद्र किसी बात पर ब्रजवासियों से कुपित हो गए। उन्होंने घनघोर वर्षा शुरू कर दी। ऐसे में भगवान कृष्ण ने पूरा गोवर्धन पर्वत अपनी अंगुली पर उठाकर इंद्र का मान मर्दन किया था। कथा के दौरान भजनों की संगीतमय प्रस्तुति ने पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। कथा व्यास की ओर से पालिकाध्यक्ष की पत्नी सोनिया अग्रवाल को सम्मानित किया गया। मौके पर पवन अग्रवाल, कमल अग्रवाल, मीना आर्य, सोनिया अग्रवाल, विवेक अग्रवाल व शताक्षी आदि मौजूद रहे।