फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   One lakh rupees were extorted from a businessman on the pretext of selling land

Amroha News: जमीन बेचने का झांसा देकर कारोबारी से एक लाख हड़पे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees were extorted from a businessman on the pretext of selling land
अमरोहा।
विज्ञापन

जमीन बेचने का झांसा देकर तीन लोगों ने कारोबारी से एक लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने न जमीन दी और न रुपये लौटाए। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अमरोहा के मोहल्ला शाही चबूतरा निवासी शवाहत हुसैन की पहचान मोहल्ला इस्लामनगर के नसीम से थी। नसीम अपने परिचित मुरादाबाद हाफिजपुर निवासी रईस अहमद और नाजिम को लेकर आया और छह बीघा जमीन बेचने की बात कही। ये जमीन नौगांवा सादात तहसील क्षेत्र के देहरी खुर्रम गांव में बताई गई। जमीन की कीमत 24 लाख रुपये प्रति बीघा बताई गई। शवाहत हुसैन ने जमीन का सौदा तय कर लिया और 17 मार्च 2022 को एक लाख रुपये रईस अहमद, नाजिम और नसीम को दे दिए। रुपये देते समय वीडियो भी बनाई थी।
विज्ञापन

चार माह में जमीन का बैनामा कराना तय हुआ। इस संबंध में पीड़ित के पास एक शपथपत्र भी है। करीब चार माह बाद शवाहत ने नसीम, नाजिम और रईस अहमद से जमीन का बैनामा कराने के लिए कहा, तो वह टालमटोल करने लगे। कुछ दिन बाद जमीन बेचने से इन्कार कर दिया। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में एसपी का आदेश पर नसीम, रईस अहमद और नाजिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed