फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   one holigan areested in encounter

मुठभेड़ में इनामी गिरफ्तार, सिपाही घायल

Mon, 22 Jan 2018 01:57 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा।  Updated Mon, 22 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
one holigan areested in encounter
अमरोहा पुलिस आफिस में मुठभेड़ का खुलासा करते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
बछरायूं थाना क्षेत्र कें गांव बसी के जंगल में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाश की गोली लगने से एक सिपाही जख्मी हो गया। जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में बारह हजार का इनामी बदमाश अरशद के पैर में गोली लगी, और वह जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा बदमाश भागने में कामयाब रहा है। 
विज्ञापन

  पुलिस व बदमाशों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में जंगल दहल उठा। गोलियों की तड़तड़ाहट से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घायल बदमाश और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से बदमाश को मेरठ के हायर सेंटर भेज दिया है। 
विज्ञापन

पुलिस ऑफिस सभागार में मुठभेड़ को पर्दाफाश करते हुए एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की रात धनौरा थाना प्रभारी ऋषिपाल कठेरिया और बछरायूं निरीक्षक ज्ञान सिंह पंवार फोर्स के साथ सुजमना बंधा तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। करीब पौने तीन बजे बाइक सवार संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग करते हुए गावं बसी के जंगल में भागने लगे। पुलिस की घेराबंदी में खुद को घिरा देख बदमाश बाइक छोड़कर गन्ने के खते में घुस गए ओर पुलिस पर फायरिंग करने लगे। बदमाश की गोली लगने सिपाही विमल कुमार जख्मी हो गया। जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश अरशद भी गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया। एसपी के मुताबिक बछरायूं कस्बा निवासी अरशद 12 हजार का इनामी हैं। इसपर दिल्ली व अमरोहा में लूट, डकैती, अपहरण और रेप के बारह मामले दर्ज हैं। पिछले दिनों बछरायूं से एक युवती का अपहरण कर फरार हो गया था। डर के कारण परिजनों ने एफआईआर्र दर्ज नही कराई थी। लेकिन, पुलिस के गिरफ्तार करने के बाद युवती के परिजनों ने अरशद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed