{"_id":"674786ddef2b00c7b30dd244","slug":"one-and-a-half-lakh-demanded-in-the-name-of-unfreezing-the-online-trading-account-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-129869-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ऑनलाइन ट्रेडिंग खाते को अनफ्रीज करने के नाम पर डेढ़ लाख मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ऑनलाइन ट्रेडिंग खाते को अनफ्रीज करने के नाम पर डेढ़ लाख मांगे
Thu, 28 Nov 2024 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। साइबर ठग अलग-अलग तरीके अपना कर लोगों से ठगी कर रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। ऑनलाइन ट्रेडिंग खाते को फ्रीज कर अनफ्रीज करने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये मांगे हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस से की। साइबर टीम ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मंडी धनौरा क्षेत्र के मल्हूपुरा गांव निवासी सिद्धार्थ गिल के मोबाइल एक संदेश आया। इसके बाद उन्होंने टेलीग्राम की सहायता से ऑनलाइन ट्रेडिंग की वेबसाइट पर मोबाइल पंजीयन करा लिया और एक ग्रुप की सहायता से ऑनलाइन ट्रेडिंग करना शुरू कर दिया। उन्होंने पहले पांच हजार, इसके बाद ग्रुप साथियों के कहने पर 23 हजार और 76 हजार की ट्रेडिंग की। उनके ट्रेडिंग खाते में 1,45,600 रुपये दिखाए गए। सिद्धार्थ गिल ने ग्रुप की सहायता से तीन हजार रुपये खाते में ले लिए। लेकिन, बाकी रुपये निकलने से पहले ठगों ने उनके ट्रेडिंग खाते को फ्रीज कर दिया।
साइबर ठग उनके खाते को अनफ्रीज करने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की मांग करने लगे। उनकी बात नहीं मानने पर बकाया रुपये देने से इन्कार कर दिया। पीड़ित सिद्धार्थ गिल ने मामले की शिकायत साइबर सेल थाना पुलिस से की। इसके बाद मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।