फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   One accused including two stolen bikes arrested

चोरी की दो बाइकों समेत एक आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
One accused including two stolen bikes arrested
थाना देहात पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की 02 मोटर साइकिल व अवैध चाकू बरामद हुआ है। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

जनपद में अपराध नियंत्रण, अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी चंद्रप्रकाश शुक्ल, सीओ सदर विजय राणा के निर्देश पर देहात थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार, एसआई सलीम अहमद, दिनेश, अंजेश, कन्हैया कुमार के साथ अंबरपुर चौराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को देखकर एक युवक ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने दबिश देकर उसे दबोच लिया। आरोपी ने अपना नाम शहजाद पुत्र नौशाद निवासी ग्राम सिरसा खुमार थाना अमरोहा देहात बताया। उसके 02 अन्य साथी मोटर साइकिल छोड़कर फरार हो गए। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की हुई 02 मोटर साइकिल, चाकू बरामद हुआ। पूछताछ पर अभियुक्त शहजाद ने बताया कि अपने साथियों के साथ मिलकर 25 जुलाई को बरामद बाइक छजलैट पुलिया के पास से चोरी किया था। जबकि दूसरी मानकजुडी गांव से थोड़ा पहले खेत के सामने सड़क से चोरी की थी। आरोपी शहजाद व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed