फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   On the way, the couple was beaten up by bullies, injured, threatened to kill them.

रास्ते में दंपति को दबंगों ने मारपीट किया घायल, जान से मारने की धमकी दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
On the way, the couple was beaten up by bullies, injured, threatened to kill them.
गजरौला। गांव से नगर को आ रहे परिवार को रास्ते में मिले दबंगों ने घेर लिया। गाली गलौज कर दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया। दंपति के शोर मचाने पर आस पास के लोगों को आता देख जान से मारने की धमकी देकर दबंग फरार हो गए। घायल दंपति को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी भेजा। दंपति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मूलरूप सेथाना क्षेत्र के मझौला गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह ने एक मकान ललिता देवी मंदिर के निकट महादेव कालोनी में बना रखा है। धर्मेंद्र सिंह का आरोप है कि गांव के कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं। वह शनिवार की रात साढ़े आठ बजे अपनी पत्नी पिंकी और बच्चों के साथ गांव से गजरौला आ रहे थे। रास्ते में गांव का ही अमरीश मिला। आरोप है कि अमरीश ने उनके साथ गाली गलौज कर दी। वह किसी तरह बचकर आने लगे। पीछे से आए दबंगों ने उनको फिर घेर लिया। गाली गलौज कर धर्मेंद्र व उनकी पत्नी को मारा पीटा। जिससे वह घायल हो गए। उनके शोर मचाने पर ललिता देवी मंदिर आस पास के लोग आए। जिनको देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार थाने पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने मझौला गांव निवासी अमरीश, गजेंद्र व उसकी पत्नी सुमन के खिलाफ गाली गलौज कर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घायल दंपति को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed