फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   old man sink in ganga

तीन युवकों को बचाकर खुद डूबा बुजुर्ग

Tue, 05 Apr 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 05 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
old man sink in ganga
गजरौला के तिगरी गंगा में डूब कर वृद्ध की मौत पर बिलखती पत्नी राजो देवी। - फोटो : amar ujala
‘जाको राखे साइयां मार सके न कोय’ कहावत एक बार फिर सही साबित हो गई। अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए सोमवार को तिगरी आया बुजुर्ग तीन युवकों को बचाकर खुद गहरे पानी में डूब गया। गोताखोरों ने जब तक वृद्ध को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन


मुरादाबाद के मझोला लाइनपार के रहने वाले सुरेंद्र (65)पुत्र गजराम सोमवार को संभल के गांव मातीपुरा धतौड़ा निवासी अपने साढ़ू राजकुमार के पिता रामवीर के निधन पर अंत्येष्टि में शामिल होने तिगरी आया था। साढ़े 11 से 12 बजे के बीच अंत्येष्टि के बाद ग्रामीण गंगा नहा रहे थे। इसी दौरान गांव मातीपुरा धतौड़ा के युवक दुष्यंत पुत्र रघुवीर, अरविंद पुत्र शीशपाल और विनोद निवासी गांव सलारपुर (गजरौला) अचानक गहरे में चले गए। युवकों को डूबता देख गंगा तट पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


इस पर पास ही नहा रहा वृद्ध सुरेंद्र साहस दिखा कर युवकों को बचाने पहुंच गया। सुरेंद्र ने किसी तरह तीनों युवकों को गहरे पानी से निकाला, मगर इस दौरान वह खुद गहरे पानी में डूब गया। गोताखोरों को बुला कर सुरेंद्र की तलाश कराई गई, मगर करीब आधा घंटा बाद जब तक गोताखोरों ने सुरेंद्र को गंगा से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तिगरी मेले के बाद ही हटा लिए खतरे के निशान 
गजरौला। तिगरी गंगा मेले के दौरान प्रशासन ने गंगा में अधिक गहराई वाले स्थानों पर डंडे लगा कर निशान लगाए थे। मेला खत्म होते ही ये निशान हटा लिए गए, जबकि यहां अक्सर लोग स्नान के लिए आते रहते हैं। तिगरी गंगा मेले में बंधा पर जहां 50 फिट गहराई है, प्रशासन ने यहां खतरे का बोर्ड भी लगाया था। डंडे भी लगाए गए थे। मेला खत्म होने के बाद न तो वहां बोर्ड है और न ही डंडे लगे हुए हैं। 

आए दिन हो रहे हादसे
गहराई वाले स्थानों पर निशान न लगा होने से लोग यहां जाकर हादसे का शिकार हो रहे हैं। दो अप्रैल को गंगा स्नान के लिए आए छह युवक ऐसे ही गहरे पानी में चले गए थे, जिनमें एक की जान चली गई थी। इससे पहले 22 फरवरी को संभल के सफाईकर्मी की 11 वर्षीय बेटी की बंधा के पास डूब कर मौत हो गई थी। 


परिवार में मचा कोहराम, पत्नी हुई बदहवास 
गजरौला। गंगा में डूब रहे तीन युवकों की जान बचा कर अपनी जान गवां बैठे वृद्ध सुरेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पत्नी राजो देवी रो-रोकर बदहवास हो गईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed