{"_id":"6511e8eac4402c495c053b65","slug":"old-man-and-young-man-died-due-to-fever-three-dengue-patients-found-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-5498-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बुखार से वृद्ध व युवक की मौत, डेंगू के तीन मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बुखार से वृद्ध व युवक की मौत, डेंगू के तीन मरीज मिले
Tue, 26 Sep 2023 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
धनौरा/हसनपुर (अमरोहा)। बुखार लगातार लोगों की जान ले रहा है। अब धनौरा के गांव वासीपुर निवासी ग्रामीण ज्ञान सिंह (60) की बुखार से मौत हो गई। उन्हें पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। वहीं, गांव हसनपुर के रझेड़ा निवासी 40 वर्षीय गौतम पुत्र हरवंश सिंह ने भी बुखार से दम तोड़ दिया। दोनों मृतकों के परिजनों में शोक है।
धनौरा के गांव वासीपुर निवासी ग्रामीण ज्ञान सिंह को बीते चार दिन से बुखार आ रहा था। पहले दो दिन परिजनों ने गांव में ही उपचार कराया। बाद में उनको नगर के एक चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया था। बुखार में प्लेटलेट्स लगातार कम होती गई। सोमवार की दोपहर बाद उनकी मौत हो गई। क्षेत्र में बुखार से होने वाली यह छठी मौत है। सरकारी व निजी चिकित्सकों के यहां बुखार के रोगियों की लाइन लगी हुई हैं।
उधर, हसनपुर के गांव रझेड़ा निवासी गौतम (40) पुत्र हरवंश सिंह को पिछले चार दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने आसपास के निजी चिकित्सक से उपचार करवाया। लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक ने अपने पीछे दो बेटी व एक बेटा छोड़ा है। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डाॅ. ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि बुखार से मौत की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
--
तीन डेंगू के नये मरीज मिले
सोमवार को जिला अस्पताल में डेंगू के तीन मरीज मिलने के साथ ही डेंगू के मरीजों की संख्या 70 पहुंच गई हैं। सोमवार को डेंगू आशंकित 15 मरीज पहुंचे थे। सभी की रेपिड जांच कराई गई। जिसमें तीन को डेंगू की पुष्टि हुई। सोमवार को जिला अस्पताल में 2032 मरीज की ओपीडी हुई। जिसमें बुखार के 165 मरीज थे। उन्हें दवाई देकर वापस भेजा गया। सोमवार को जिला अस्पताल के वार्ड में बुखार के 26 मरीज भर्ती थे। जिनका इलाज चल रहा है।
-- -- -
फिर चलेगा संचारी रोग अभियान
चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. प्रेमापंत त्रिपाठी ने बताया कि में अब फिर से संचारी रोग अभियान चलाया जाएगा। एक अक्टूबर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 16 अक्टूबर से दस्तक अभियान का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बुखार के रोगियों की जानकारी उपलब्ध कर उनको इलाज मुहैया कराया जाएगा। साथ ही लोगों को इससे बचाव के लिए भी जागरूक किया जाएगा।
-- -- -- --