{"_id":"616b2b1a5aab1e44c73e7a7b","slug":"old-man-and-teenager-died-after-being-hit-by-a-train-in-gajraula-gajraula-news-mbd406395798","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजरौला में वृद्घ और किशोर की ट्रेन की चपेट में आकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला में वृद्घ और किशोर की ट्रेन की चपेट में आकर मौत
विज्ञापन
अमरोहा। अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आकर आकर किशोर व अज्ञात वृद्घ की मौत हो गई। किशोर आला हजरत एक्सप्रेस से टकराने के बाद छिटक कर दूर खेतों में जा गिरा। काफी देर बाद उसका शव मिला, जबकि वृद्घ श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
गजरौला थाना प्रभारी सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी जमशेद अली का 17 वर्षीय बेटा जुनैद शनिवार की पूर्वाह्न 11 बजे खेत से लौट रहा था। वह ओसीता जगदेवपुर के सामने रेलवे लाइन को पार कर रहा था। इसी दौरान दिल्ली की दिशा से आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी। जुनैद आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन से टकरा गया। वह टकराने के बाद छिटक कर खेतों में गिरा। सूचना पाकर ब्रजघाट चौकी इंचार्ज मनोज कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। काफी देर बाद पुलिस को जुनैद का शव मिला। पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर साढ़े तीन बजे भानपुर फाटक के निकट एक 55 वर्षीय वृद्घ व्यक्ति श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर कट गया। ट्रेन मुरादबाद की तरफ जा रही थी। हादसे के बाद लोग इकट्ठा हो गए। काफी कोशिश की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। सूचना पाकर चौपला चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह पुंडीर मौके पर गए। काफी प्रयास के बाद भी कोई मृतक को पहचान करने वाला नहीं आया। जिसके चलते पुलिस ने पंचनामा भर कर शव मोर्चरी पर रखवाया। किशोर की मौत से घर में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि किशोर और अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत का मामला सामने आया है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिए गए हैं।