{"_id":"61311ae78ebc3e7a1211f781","slug":"old-age-pension-jpnagar-news-mbd401312532","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच महीने के बाद बुजुर्गों को तीन माह का पेंशन, 4.40 करोड़ रुपये भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच महीने के बाद बुजुर्गों को तीन माह का पेंशन, 4.40 करोड़ रुपये भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पांच महीने से बुजुर्गों की पेंशन की आस गुरुवार को आखिरकार पूरी हो गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले के 29,366 लाभार्थियों के बैंक खाते में ऑनलाइन रकम अंतरित किया। बुजुर्गों के खाते में 1,500-1,500 रुपये भेजे गए हैं। बुजुर्गों के बैंक खाते में कुल 4,40,49,000 रुपये अंतरित हुए हैं।
जिले में वृद्धावस्था पेंशन के लिए कुल 29,366 बुजुर्गों को पेंशन के लिए पंजीयन हुआ है। अप्रैल के बाद 1,237 बुजुर्गों का चयन किया गया है। वित्तीय वर्ष का पांच महीना गुजर गया है, अब सितंबर भी शुरू हो गया है, लेकिन बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिल सका है। इसके चलते बुजुर्ग विकास भवन स्थित कार्यालय का चक्कर काट रहे थे। कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी के साथ कई बुजुर्ग मौजूद रहे।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कई जिलों के बुजुर्गों से जानकारी ली। उन्होंने इसके बाद 29,366 बुजुर्गों के बैंक खाते में तीन तीन महीने के पेंशन की रकम अंतरित की। बुजुर्गों को 500 प्रति माह की दर से 1,500-1,500 रुपये भेजे गए। इस दौरान सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, समाज कल्याण अधिकारी विजयवीर सिंह आदि रहे।