फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Officers should listen seriously to women's issues: Dr. Babita Chauhan

महिलाओं के मामलों को गंभीरता से सुनें अधिकारी : डाॅ. बबीता चौहान

Wed, 12 Nov 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 12 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Officers should listen seriously to women's issues: Dr. Babita Chauhan
अमरोहा। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने विकास भवन सभागार में महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई करते हुए शिकायतों को लंबित न रखते हुए समय से निस्तारण करने को कहा। इसमें महिलाओं ने 16 शिकायतें दर्ज कराईं। जिसमें तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों का निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान ने कहा महिलाओं से संबंधित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए ग्राम स्तर पर चौपाल का आयोजन करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने महिला जनसुनवाई की। इसमें कुल 16 शिकायत प्राप्त दर्ज हुईं। इनमें तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कहा कि महिलाओं के मामलों काे गंभीरता से सुनें।
विज्ञापन

उन्होंने निराश्रित महिला पेंशन योजना के दो लाभार्थियों, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के पांच बच्चों व मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के पांच बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इसके अलावा मिशन शक्ति फेज-5 के तहत मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना की लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम एवं महिला कल्याण विभाग, बाल विकास व पुष्टाहार विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। इसके बाद उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इसमें साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति संतोषजनक मिली। इस दौरान महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, डीपीआरओ पारूल सिसौदिया, सीएमओ डॉ.सतपाल सिंह, डीपीओ राकेश सिंह, सीओ अवधभान भदौरिया, डीडीओ सरिता द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed