{"_id":"58fcfe954f1c1b3a138b4827","slug":"officer-will-clean-his-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका और पंचायतों के अफसर खुद करेंगे अपने आफिस की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका और पंचायतों के अफसर खुद करेंगे अपने आफिस की सफाई
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 24 Apr 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड में लगातार बढ़ रही है शिकायतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के अधिकारी व कर्मचारी दफ्तरों के अलावा शहर में साफ-सफाई का कार्य करेंगे। महीने के प्रथम शनिवार को दो घंटा इस काम को अंजाम देंगे। यह आदेश वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए नगर विकास मंत्री ने सभी पालिका व पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही साफ-सफाई पर ज्यादा से ज्यादा फोकस करने और क्षेत्र की अलग पहचान बनाने को कहा है।
स्वच्छ भारत मिशन को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार बेहद गंभीर है। उसके द्वारा तरह-तरह के जतन किए जा रहे हैं। शनिवार की दोपहर सूबे के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जनपद के सभी अधिशासी अधिकारियों की क्लास ली। उनसे मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यों के बारे में मालूमात की।
साथ ही आदेश दिए कि नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिकारी व कर्मचारी प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को अपने कार्यालय परिसर और क्षेत्र के मोहल्ला व वार्डों में सफाई का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सुबह सात बजे से नौ बजे तक सफाई का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद सभी दफ्तर में रोज की तरह विभागीय कार्यों को करेंगे। इसके बारे में ईओ मनोज रस्तोगी ने अधीनस्थ कर्मचारियों व अधिकारियों को अवगत करा दिया है।