{"_id":"57951f9a4f1c1b3c2bc4d7c0","slug":"office-rain-jpn","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से सरकारी कार्यालयों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से सरकारी कार्यालयों में भरा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 25 Jul 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
गजरौला में रविवार की सुबह हुई बारिश से सरकारी विद्यालय में भरा पानी।
- फोटो : amar ujala
नगर क्षेत्र में रविवार की सुबह दो घंटे लगातार पड़ी झमाझम बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। जहां एक और नगर की सड़के बारिश के पानी से लबालब हो गईं। वहीं स्कूलों समेत सरकारी संस्थानों के परिसर भी जलमग्न हो गए।
रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे शुरू हुई बारिश लगातार करीब पौने 11 बजे थमी। दो घंटे लगातार हुई बारिश में पालिका की कलई खुल गई। नगर के इंद्रा चौक से बस्ती रोड, मोहल्ला जलालनगर, आजाद नगर, अंबेडकर नगर, अवंतिका नगर समेत हाइवे पर स्थित एमडीएम कालोनी में खासा जलभराव हो गया।
घुटनों तक पानी से होकर लोगों को गुजरना पड़ा। वहीं पालिका के बाहर सड़क पर और पालिका के सामने स्थित सरकारी स्कूल समेत पशु चिकित्सालय, कोतवाली आदि में पानी भर गया।
विज्ञापन
वहीं झमाझम बारिश में बच्चों ने जमकर मस्ती की। बस्ती रोड पर नाला निर्माण न होने से कई घंटे तक जलभराव रहा।