फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Offensive comment on Instagram sparks outrage, uproar

Amroha News: इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी से रोष, हंगामा

Fri, 26 Jun 2026 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 26 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Offensive comment on Instagram sparks outrage, uproar
अमरोहा। इंस्टाग्राम पर धार्मिक टिप्पणी किए जाने पर मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बुधवार रात बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे और संबंधित आईडी की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


आरोप लगाया गया कि एक इंस्टाग्राम आईडी से एक रील अपलोड की गई है, जिसमें आपत्तिजनक टिप्पणी किया गया है। लोगों का कहना था कि इस तरह की टिप्पणी धार्मिक भावनाओं को आहत करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। कोतवाली पहुंचे लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित इंस्टाग्र्राम अकाउंट की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने लोगों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। इस दौरान जव्वाद खान सूरी, जुनैद अमरोहवी, अफ्फान मंजर, शहजाद मंसूरी, उस्मान रजा मौजूद रहे। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जारी है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed