फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Objections regarding circle rate have been resolved, new rates will be implemented soon

Amroha News: सर्किल रेट के लिए आई आपत्तियों का हुआ निस्तारण, जल्द लागू होंगी नई दरें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Objections regarding circle rate have been resolved, new rates will be implemented soon
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले में सर्किल रेट के बढ़ने की तैयारी पूरी हो चुकी है। प्रस्तावित दरों के लिए आई आपत्तियों की सुनवाई के बाद निस्तारण की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। अब अगले महीने कभी भी नई दरों को लागू किया जा सकता है।
जिले में जमीनों की खरीद-फरोख्त अब नए सर्किल रेट की दरों के अनुसार होंगी। निबंधन विभाग द्वारा सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दरों में करीब 15 से 20 फीसदी सर्किल रेट बढ़ाने का मसौदा तैयार किया गया है। इसके लिए प्रस्तावित दरों की सूची जारी कर उन पर आपत्तियां भी मांगी गई थी। 28 अगस्त तक आपत्ति और सुझाव दिए जाने के लिए समय दिया गया था। नई सर्किल रेट की दरों पर कुल 11 आपत्तियां दर्ज की गई थी। डीएम की अध्यक्षता में सर्किल रेट के लिए आई आपत्तियों पर सुनवाई कर उनका निस्तारण भी कर दिया गया है। इसके बाद अब नई दरों के लागू होने का रास्ता साफ हो गया है। निबंधन विभाग इसको लेकर चल रही तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। सहायक महानिरीक्षक स्टांप दीनानाथ वर्मा ने बताया कि सर्किल रेट लागू होने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। अगले महीने कभी भी इसको लागू किया जा सकता है।
विज्ञापन

----

डेढ़ साल बाद हो रहा सर्किल रेट में बदलाव
निबंधन विभाग द्वारा पिछले वर्ष एक अप्रैल से वर्तमान में लागू दरों को प्रभावी किया गया था। एआईजी स्टांप के मुताबिक शासन के निर्देश पर इस साल फिर सर्किल रेट बढ़ाने की कवायद शुरू की गई है। जिसको लेकर सभी प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed