फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Number of platelets decreasing even in viral fever

Amroha News: वायरल बुखार में भी कम हो रही प्लेटलेट्स की संख्या

Mon, 14 Aug 2023 12:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 14 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Number of platelets decreasing even in viral fever
अमरोहा। डेंगू ही नहीं वायरल बुखार में भी मरीजों की प्लेटलेट्स कम हो रही हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ गई है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में जांच के बाद मरीजों में प्लेटलेट्स के कम होने समस्या देखने को मिल रही है। हालांकि जिला अस्पताल में अभी तक किसी मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। उधर, चिकित्सक मरीजों से बिना घबराए उपचार कराने और समय से दवाई लेने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

पहले केवल डेंगू में प्लेटलेट्स कम होने के मामले सामने आते थे, लेकिन अब वायरल से पीड़ित लोगों में भी प्लेटलेट्स कम होने की समस्या देखने को मिल रही हैं। जिन्हें बुखार के साथ खांसी, जुकाम और सांस लेने में दिक्कत हैं, उनकी जांच करने पर प्लेटलेट्स काफी कम आ रही हैं। दवा और उचित देखभाल पर मरीज 2 से 3 दिन में ठीक भी हो रहे हैं और उनकी छुट्टी की जा रही है। रविवार को जिला अस्पताल के सामान्य वार्ड में बुखार के सात एवं उल्टी दस्त के आठ मरीज भर्ती थे। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. प्रतीक रस्तोगी का कहना है कि जरूरी नहीं है कि डेंगू में ही प्लेटलेट्स कम हों, वायरल बुखार में भी प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं। सामान्य व्यक्ति में 1.50 लाख प्लेटलेट्स होते हैं। डेंगू के मरीज की प्लेटलेट्स धीरे-धीरे कम होती जाती हैं। जब वह अस्पताल आता है तो जांच के बाद उसकी प्लेटलेट्स 30 से 40 हजार तक रह जाती हैं। अब वायरल बुखार में भी ऐसा देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इससे बचने के लिए इन दिनों अधिक देर तक गीले कपड़ों में न रहें। अगर सिर और गले में दर्द, खांसी जुकाम, बुखार और भूख न लगने की शिकायत है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। बदलते मौसम में खान पान का विशेष ध्यान रखें। बाहर का खाना खाने से परहेज करना चाहिए। अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें और जलभराव न होनेे दें। सुरक्षा से भी बुखार से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed