{"_id":"6ac9495785f9b0cbff0ccf49","slug":"number-of-mental-health-patients-rising-due-to-depression-and-anxiety-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-175110-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डिप्रेशन और चिंता से बढ़ रही मानसिक रोगियों की तादाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डिप्रेशन और चिंता से बढ़ रही मानसिक रोगियों की तादाद
विज्ञापन
अमरोहा। दस अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस है। इस वर्ष की आधिकारिक थीम स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें। डिप्रेशन और चिंता की वजह से मानसिक रोगियों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में हर रोज 275 से 300 मरीज पहुंचते हैं। मरीजों को दवाओं के साथ-साथ काउंसलिंग भी की जाती है। इसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना है। चिकित्सकों का कहना है कि बार-बार किसी बात को नहीं सोचना चाहिए।
जिला अस्पताल में मानसिक रोगियों के उपचार के लिए मन कक्ष बनाया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक, काम के दबाव और चिंता से लोग अवसाद का शिकार हो रहे हैं। मानसिक समस्याएं व्यक्ति की सोच, भावनाओं और व्यवहार को प्रभावित करती हैं। ऐसे लोगों को एकांत में रहने से बचना चाहिए और परेशानी होने पर उपचार कराना चाहिए। सीएमएस डॉ. एके भंडारी ने बताया कि मन कक्ष में मानसिक रोग विशेषज्ञ मरीजों का उपचार करने के साथ काउंसलिंग भी करते हैं।
......
मानसिक रोग के प्रमुख प्रकार
.अवसाद या डिप्रेशन: इसमें लगातार उदासी, ऊर्जा की कमी, किसी काम में मन न लगना और नकारात्मक विचार आते हैं।
.चिंता विकार: इसमें अत्यधिक घबराहट, बेचैनी, दिल की धड़कन तेज होना और हर समय किसी अनहोनी का डर बना रहता है।
. स्किज़ोफ्रेनिया: यह एक गंभीर मनोविकार है जिसमें व्यक्ति को भ्रम (शक होना) होने लगता है या कानों में अजीब आवाजें सुनाई देती हैं।
.बाइपोलर डिसऑर्डर: इसमें व्यक्ति के मूड में अत्यधिक उतार-चढ़ाव आते हैं, कभी बहुत ज्यादा उत्साह (मेनिया) तो कभी गहरा अवसाद (डिप्रेशन) होता है।
.ऑब्सिडिव कंपल्सिव डिसऑर्डर: इसमें व्यक्ति को बार-बार एक ही तरह के विचार आते हैं और वह किसी काम को बार-बार दोहराता है (जैसे बार-बार हाथ धोना)।
......
मानसिक बीमारी के मुख्य कारण
.आनुवंशिकी : परिवार में यदि किसी को मानसिक बीमारी रही हो तो इसका खतरा बढ़ जाता है।
.मस्तिष्क रसायन असंतुलन : दिमाग में मौजूद न्यूरोट्रांसमीटर के असंतुलन के कारण।
.तनाव या आघात : जीवन में कोई गहरा सदमा, दुर्घटना, किसी अपने को खोना या पुराना मानसिक दबाव।
.शारीरिक स्वास्थ्य : किसी लंबी या गंभीर बीमारी और नशे की लत (शराब, ड्रग्स आदि) से भी मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
........