फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   nss camp

युवा वर्ग के योगदान से समाज में अनेकों बुराईयां होंगी दूर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
nss camp
अमरोहा। हाशमी गर्ल्स डिग्री कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के विषय और उसके महत्व तथा लक्ष्य से अवगत कराया गया। स्वयं सेविकाओं ने लक्ष्य गीत उठे समाज के लिए उठे, जगे स्वराष्ट्र के लिए जगे के द्वारा संकल्प लिया कि वे स्वराष्ट्र के लिए हर संभव अपना योगदान प्रस्तुत करेंगे। हम होंगे कामयाब और सारे जहां से अच्छा आदि गीतों के द्वारा स्वयं सेविकाओं में उत्साहवर्द्धन किया।
विज्ञापन

कालेज प्रबंधक डॉ सिराज उद्दीन हाशमी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेविकाओं को व्यक्तिवादिता से हटाकर सामूहिक जीवन बिताने की बात हैं। जिसमें धर्म, साम्प्रदायिकता को पीछे छोड़कर समाज की बुराइयों को दूर करने के लिए मानवता की सेवा, जिसमें स्वयं के विषय में न सोचकर समाज के हित में विषय में कार्य करना हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेविकाएं युवा हैं। अगर युवा वर्ग चाहे तो उसके योगदान से समाज में फैली बुराइयों, समस्याएं दूर हो सकती है। उनमें साहस, क्षमता और जोश होता है, जो बड़ी से बड़ी समस्या को दूर कर सकता है। कार्यक्रम अधिकारी डा. रिजवाना कुलसुम ने राष्ट्रीय सेवा योजना को युवाओं के लिए अनिवार्य बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को उनकी क्षमता का सही उपयोग करना सिखाती है। युवा शक्ति को अगर समाज की सेवा में लगाया जाये तो उससे उनमें देशभक्ति की भावना जागृत होगी। आपसी भाईचारा सेवा भावना आदि समाज के लिए अमृत के समान होगी। प्रथम इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुषमा शर्मा ने स्वयं सेविकाओं को संकल्प दिलाया कि वह समाज के जितनी क्षमता हो उतना अवश्य सेवा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed