फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Now you can change your name and address in your learning DL from home

Amroha News: लर्निंग डीएल में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम और पता

Thu, 24 Jul 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 24 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Now you can change your name and address in your learning DL from home
अमरोहा। वाहन चालकों के लिए खुशखबरी है। यदि आपके लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस में नाम व पता गलत है तो उसे संशोधन कराने के लिए अब परिवहन विभाग के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस में नाम और पता संशोधन की प्रक्रिया को परिवहन विभाग ने ऑनलाइन कर दिया है। इससे अब घर बैठे ही मोबाइल से लर्निंग डीएल में नाम व पता में संशोधन कर सकेंगे।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से पहले ही ड्राइविंग लाइसेंस, डुप्लीकेट पंजीकरण प्रमाणपत्र, वाहन पंजीकरण, अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) और वाहन स्थानांतरण जैसी अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। हालांकि, लर्निंग डीएल में नाम और पता में बदलाव के लिए अभी तक मैनुअल प्रक्रिया अपनाई जाती थी। अब इस प्रक्रिया को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

एआरटीओ बबीता वर्मा ने बताया कि वाहन चलाने वाले लोगों को सबसे पहले लर्निंग लाइसेंस बनवाना पड़ता है और उसके तीन महीने बाद परमानेंट लाइसेंस बनता है जिसके बाद आप आसानी से सड़क पर वाहन दौड़ा सकते है। अगर आपके पास लाइसेंस नहीं है, तो यह कानूनी अपराध माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्सर देखा जाता है की किसी न किसी कारणवश लर्निंग लाइसेंस बनवाने के दौरान किसी का नाम, पता गलत पड़ जाता है और वाहन मालिकों को नाम, पता बदलवाने के लिए एआरटीओ के चक्कर लगाने पड़ते हैं और लोगो को काफी परेशानी होती है लेकिन अब लर्निंग डीएल में नाम या पता संशोधन के लिए आवेदक परिवहन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट https://parivahan.gov.in पर जाकर संबंधित सेवा का लाभ ले सकते हैं। सुविधा से आवेदकों का समय और धन दोनों की बचत होगी। साथ ही विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और फिजिकल सत्यापन जैसी जटिलताओं से भी राहत मिलेगी।
-------------------
यह है प्रक्रिया
वेबसाइट पर जाएं और Driving License Related Services विकल्प चुनें।
अपने राज्य का चयन करें।
लर्निंग लाइसेंस सेक्शन में जाएं।
नाम या पता संशोधन के विकल्प पर क्लिक करें।
आधार प्रमाणीकरण करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन को सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed