{"_id":"6abad782485ab37cd502cb46","slug":"making-women-self-reliant-by-connecting-them-with-self-help-groups-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-174179-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: स्वयं सहायता समूह से जोड़कर महिलाओं को बना रहीं आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: स्वयं सहायता समूह से जोड़कर महिलाओं को बना रहीं आत्मनिर्भर
विज्ञापन
जोया। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं रोजगार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। विकासखंड जोया के गांव कांकरसराय में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चल रहे समूह में करीब 10 महिलाएं पैंट, शर्ट, लोअर, टी-शर्ट और बच्चों के कपड़े बना रही हैं। समूह की अध्यक्ष जायदा खातून वर्ष 2015 से इससे जुड़ी हैं।
समूह महिलाओं को रोजगार देने के साथ ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में भी मदद कर रहा है। महिलाएं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और विभिन्न योजनाओं के आवेदन कराने में सहयोग करती हैं। विधवा व वृद्धावस्था पेंशन, बाल विकास योजनाओं और जरूरतमंद बुजुर्गों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए भी मदद की जाती है।
गरीब परिवारों की बेटियों के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के आवेदन भी कराए जाते हैं। समूह का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना और पात्र ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।