फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Inspection of farmhouses stalled due to rain; verification to take place once the weather clears.

Amroha News: बारिश से अटकी फार्म हाउसों की जांच, मौसम साफ होते ही होगा सत्यापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Inspection of farmhouses stalled due to rain; verification to take place once the weather clears.
अमरोहा। हसनपुर क्षेत्र में उत्तराखंड के खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद जिलेभर के फार्म हाउसों की जांच बारिश के कारण अटक गई है। मौसम साफ होते ही एसडीएम टीमों के साथ स्थलीय निरीक्षण करेंगे। राजस्व अभिलेखों से स्वामित्व और मौके की स्थिति का मिलान कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि जिले के सभी फार्म हाउस सूचीबद्ध कराए जाएंगे। इनके स्वामित्व, स्थान और वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी जुटाई जाएगी। अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

हसनपुर, मंडी धनौरा और गजरौला क्षेत्र में 50 से अधिक फार्म हाउस बताए जा रहे हैं। कई आबादी से दूर बने हैं। प्रशासन फार्म हाउसों के साथ होटलों की भी जांच की तैयारी कर रहा है। पहले भी कुछ फार्म हाउस चोरी, मारपीट और फायरिंग की घटनाओं को लेकर चर्चा में रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed