फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Now teachers will have to give biometric attendance print for salary

Amroha News: अब वेतन के लिए शिक्षकों को देना होगा बायोमीट्रिक हाजिरी प्रिंट

Tue, 13 May 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 13 May 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Now teachers will have to give biometric attendance print for salary
अमरोहा। शिक्षकों को हर महीने वेतन लेने के लिए नई कवायद करनी पड़ेगी। राजकीय और सहायता प्राप्त स्कूलों में प्रधानाचार्य और शिक्षकों को अब हर महीने वेतन लेने के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी का प्रिंट देना होगा। अगर प्रिंट नहीं दिया तो वेतन का भुगतान नहीं होगा। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में राजकीय और सहायता प्राप्त 58 माध्यमिक काॅलेज संचालित हैं। इनमें से 25 राजकीय है। सभी काॅलेजों में सुबह 7:50 से डेढ़ बजे तक बच्चों की पढ़ाई के निर्देश हैं। जिसमें प्रधानाचार्य के साथ शिक्षकों को निर्धारित समय पर अपने-अपने काॅलेजों में पहुंचकर बायोमीट्रिक मशीन पर आनलाइन हाजिरी लगाने के निर्देश है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक से शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने शिकायत की है कि हर बार बोर्ड परीक्षा में निजी स्कूल के ही विद्यार्थी टाॅपटेन की सूची में आते हैं। जबकि, राजकीय और सहायता प्राप्त स्कूल हर बार पिछड़ जाते हैं। इसका कारण है कि कुछ शिक्षक समय पर स्कूल नहीं आते हैं। जिससे बच्चों की पढ़ाई ठीक से नहीं हो पाती। पदाधिकारियों ने राजकीय और सहायता प्राप्त स्कूलों में विद्यार्थियों की शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के लिए बायोमीट्रिक मशीन की हाजिरी का प्रिंट हर माह निकलवाकर सत्यापन करने के बाद ही शिक्षकों के वेतन भुगतान की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक संगठन के अनुरोध पर डीआईओएस ने सभी राजकीय और सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाचार्यों संग प्रबंधकों को आदेश जारी कर दिया कि सभी शिक्षकों के वेतन का तभी भुगतान किया जाएगा, जब वह हर माह बायोमैट्रिक मशीन में हाजिरी का प्रिंट आउट निकलवाकर प्रस्तुत करेंगे। इसके बिना किसी भी शिक्षक का वेतन आहरण नहीं किया जाएगा।

- माध्यमिक शिक्षा संगठन के अधिकारियों के अनुरोध पर राजकीय और सहायता प्राप्त स्कूलों में प्रधानाचार्य हुए प्रबंधकों को वेतन बिल के साथ हर महीने बायोमीट्रिक मशीन की हाजिरी का प्रिंट लगवा कर प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। अगर कोई प्रधानाचार्य या शिक्षक वेतन बिल के साथ हाजिरी प्रिंट नहीं प्रस्तुत करेगा, तो उसका वेतन रोक दिया जाएगा।

- विष्णु प्रताप सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article