फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Now rock salt and mineral mixture with Khal-bran is mandatory in cowsheds

अब गोशालाओं में खल-चोकर के साथ सेंधा नमक और मिनरल मिक्सचर अनिवार्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Now rock salt and mineral mixture with Khal-bran is mandatory in cowsheds
सांथलपुर सरकारी गोशाला में 61 मौतों के बाद शासन और प्रशासन गोवंशों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर हो गया है। अब गोवंश के खाने के लिए खल, चोकर के अलावा सेंधा नमक और मिनरल मिक्सचर अनिवार्य कर दिया है। मिनरल मिक्चर मल्टी विटामिन का काम करेगा। जबकि 10 किलो ग्राम के बड़े आकार के सेंधा नमक को गोशाला की खोर में रखा जाएगा। जिससे गोवंश उसे चाटते रहेंगे और इससे उनकी पाचन क्रिया मजबूत रहेगी। इसका खर्चा नगर निकाय और ग्राम पंचायत अपने स्तर पर उठाएंगी।
विज्ञापन

अमरोहा के सांथलपुर की गोशाला में चार अगस्त को हरा चारा खाने के बाद 61 गोवंश की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद शासन तक हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के निर्देश पर छह अगस्त को पशुधन मंत्री भी गोशाला पहुंचे थे। इसके इलावा एडीजी, डीआईजी समेत आला अफसरों का जमावड़ा लग गया है। इस गोशाला में 188 गोवंश थे। रोजाना की तरह एक किसान के खेत से आया हरा चारा (बाजरा) खाने के लिए दिया गया था। इस मामले में डीएम बीके त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत अधिकारी (वीडीओ) मोहम्मद अनस को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

जबकि बीडीओ रेणू कुमारी की तरफ से चारा सप्लाई करने वाले ताहिर व उनके अन्य साथियों के खिलाफ जानबूझकर चारे में जहर मिलाकर गोवंशों को मारने का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में ग्राम प्रधान, वीडीओ समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इतनी बड़ी तादाद में गोवंशों की मौत के बाद शासन प्रशासन पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर हो गया। सीवीओ डॉ खुशीराम ने बताया कि गोशालाओं में गोवंशों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सरकार ने खल, चोकर के साथ सेंधा नमक और मिनरल मिक्चर अनिवार्य कर दिया है। मिनरल मिक्सचर से गोवंशों में मल्टी विटामिन की पूर्ति होगी। एक पशु को रोजाना 50 ग्राम देना हैं। साथ ही सेंधा नमक पशुओं की पाचन क्रिया को मजबूत करेगी। इसके लिए पशुओं की खोर में 10-10 किलोग्राम के टुकड़े रखे जाएंगे। जब भी पशु चारा खाएंगे तो सेंधा नमक को भी चाटेंगे। इससे उनकी पाचन क्रिया मजबूत बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी गोशाला में गोवंश को खल, चोकर के साथ खाने में सेंधा नमक और मिनरल मिक्सचर देने के आदेश दिए गए हैं। सेंधा नमक व मिनरल मिक्सचर के खाने से पशुओं में मल्टीविटामिन और पाचन क्रिया मजबूत होगी। गोवंश की देखरेख और स्वास्थ्य के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गोवंश को लेकर शासन-प्रशासन बेहद गंभीर है। डॉ.खुशीराम, सीवीओ अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed