{"_id":"6a0e1fe6ba7912cace03cc2f","slug":"notice-to-two-for-illegal-plotting-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-164134-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग पर दो को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग पर दो को नोटिस
विज्ञापन
मंडी धनौरा। बगैर ले आउट व एनओसी के प्लाटिंग पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम ने नगर में दो स्थानों पर की जा रही प्लाटिंग का निरीक्षण कर उनसे जवाब तलब किया है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
नगर में कई स्थानों पर अवैध रूप से प्लाटिंग का काम चल रहा है। आरोप है कि कुछ लोगों ने कृषि भूमि की श्रेणी चेंज कराए बगैर वहां कॉलोनी बनाने का काम शुरू कर दिया है। एसडीएम शैलेश कुमार दुबे ने बताया कि उनको शिकायत मिली थी कि कुछ लोगों ने धारा 80 की कार्रवाई के बगैर ही कृषि भूमि पर प्लाटिंग का काम शुरू कर दिया है। उनके द्वारा वाईएमएस कॉलेज रोड व चांदपुर मार्ग पर ग्राम पत्थरकुटी में की जा रही प्लाटिंग का निरीक्षण किया गया।
जांच के दौरान पाया गया कि प्लाटिंग करने वालों ने न तो ले आउट प्लान स्वीकृत कराया और न ही सक्षम प्राधिकारी से एनओसी ली गई। अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में सड़क, पार्क, पानी की निकासी जैसी सुविधाओं के लिए भूमि भी आरक्षित नहीं की गई है। एसडीएम ने बताया कि वाईएमएस कॉलेज मार्ग पर प्लाटिंग करने वाली बछरायूं निवासी नूरी फात्मा व पत्थरकुटी में प्लाटिंग करने वाले यशपाल सिंह को नोटिस जारी कर कई बिंदुओं पर जवाब तलब किया गया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब नहीं मिलने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से प्लाटिंग करने वालों में खलबली मची हुई है।