फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Notice to the secretary for theft of Mandi fee in wheat purchase and not issuing gate pass

Amroha News: गेहूं खरीद में मंडी शुल्क चोरी व गेट पास जारी नहीं करने पर सचिव को नोटिस

Sat, 10 May 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 10 May 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Notice to the secretary for theft of Mandi fee in wheat purchase and not issuing gate pass
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा करना भारी पड़ रहा है। लगभग डेढ़ माह का समय बीतने के बाद भी करीब 28 फीसदी गेहूं की ही खरीद हो सकी है। जबकि, जिले में व्यापारी गेहूं की खरीद कर दूसरे जनपदों व मिलों में पहुंचा रहे है, लेकिन सरकारी तंत्र इस पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है।
अमरोहा मंडी से केवल 1429 क्विंटल गेहूं की मंडी रसीद व गेट पास काटा गया। जबकि, रोजाना बड़ी तादाद में यहां से व्यापारी गेहूं का भंडारण करते हुए दूसरे जनपदों को गेहूं भेज रहे हैं। डीएम ने इसको गंभीरता से लेते हुए मंडी सचिव को नोटिस जारी कर दो दिनों में जवाब देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

17 मार्च से गेहूं खरीद शुरू हुई थी। इसके लिए जिले में 38 क्रय केंद्रों का निर्धारण किया गया है। जिले में 19 हजार टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लेकिन, जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण लक्ष्य को पाना मुश्किल दिखाई दे रहा है। जिले में अभी तक सिर्फ 28 फीसदी गेहूं की खरीद ही हो सकी है। जबकि, लगभग 95 फीसदी किसानों ने गेहूं की कटाई व थ्रेसिंग का काम भी पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं खरीद की समीक्षा बैठक में डीएम निधि गुप्ता वत्स इसको लेकर नाराजगी भी जाहिर कर चुकी हैं। अब डीएम ने खरीद में लापरवाही पर अमरोहा के मंडी सचिव को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा है कि एक अप्रैल से दो मई के बीच मंडी सचिव द्वारा केवल 1429 क्विंटल गेहूं की 6-आर व 9-आर तथा गेट पास काटे गए हैं। जबकि, जिले से रोजाना 20 या उससे अधिक ट्रक दूसरे जनपदों को बिना 6-आर काटे दूसरे प्रदेशों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed