फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Notice to four including DFO for negligence in IGRS disposal

Amroha News: आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही पर डीएफओ समेत चार को नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Notice to four including DFO for negligence in IGRS disposal
अमरोहा। आईजीआरएस के तहत शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम गंभीर हैं। नियत समय में शिकायतों का निस्तारण न करने पर डीएफओ समेत चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

आईजीआरएस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण को लेकर शासन शुरू से गंभीर है। यहां दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण में देरी का असर जिले की रैंकिंग पर भी पड़ता है। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने जिले में पदभार संभालते ही आईजीआरएस के तहत दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण को लेकर अपनी मंशा जाहिर कर दी थी। लेकिन इसके बाद भी जिले के अफसर शिकायतों के निस्तारण को लेकर गंभीर नहीं हुए। जिसके बाद डीएम ने डीएफओ एसपी सिंह समेत मंडी धनौरा की एसडीएम चंद्रकांता, पूर्ति निरीक्षक अमरोहा अमित कुमार श्रीवास्तव, गंगेश्वरी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरिफ शमी को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। साथ ही लापरवाही की पुनरावृत्ति होने पर वेतन रोकने व प्रतिकूल प्रविष्टी की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article