{"_id":"683a15f4cdd66bd7770f8ea1","slug":"notice-to-60-officers-including-dfo-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-140941-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डीएफओ समेत 60 अफसरों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डीएफओ समेत 60 अफसरों को नोटिस
Sat, 31 May 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 31 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
सीएम की प्राथमिकता में शामिल आईजीआरएस के निस्तारण में लगातार लापरवाही सामने आ रही हैं। डीएम ने 60 अफसरों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। शिकायतों पर 1072 असंतुष्ट फीडबैक मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। सभी को सुधार के निर्देश दिए हैं।
आईजीआरएस के तहत ऑनलाइन शिकायतें दर्ज की जाती हैं। इसके बाद संबंधित अधिकारी निस्तारण कर ऑनलाइन अपडेट करते हैं। आईजीआरएस के तहत होने वाली शिकायतों के निस्तारण को मुख्यमंत्री डेशबोर्ड की समीक्षा में भी शामिल किया जाता है, जो सीएम डेशबोर्ड में जिले की रैंकिंग पर प्रभाव डालता है। डीएम हर माह बैठक कर इसकी समीक्षा करती हैं, लेकिन इसके बाद भी अधिकारी कोताही बरत रहे हैं। दर्ज शिकायतों के 1072 फीडबैक असंतुष्ट मिलने पर कई अफसरों का स्पष्टीकरण तलब करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
इनको जारी हुआ नोटिस :
डीएम की ओर से जिन अफसरों को नोटिस जारी किया गया है। उनमें प्रमुख रूप से डीएफओ, एआरएम, जिला पूर्ति अधिकारी, बीएसए, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, एआरटीओ प्रशासन, एआरटीओ प्रवर्तन, जिला युवा कल्याण अधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी, उपायुक्त वाणिज्य कर, जिला कमांडेंट होमगार्ड, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, उपनिदेशक कृषि, सीवीओ, वरिष्ठ कोषाधिकारी, छह ब्लॉक के बीईओ समेत कई बीडीओ, सीडीपीओ व चिकित्सा अधिकारियों के स्पष्टीकरण तलब किए गए हैं।