{"_id":"66f46192ae65a64aa00f93b4","slug":"notice-of-rs-156-lakh-reached-to-consumer-free-from-electricity-department-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-126336-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बिजली विभाग से आरोप मुक्त उपभोक्ता पर पहुंचा 1.56 लाख का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बिजली विभाग से आरोप मुक्त उपभोक्ता पर पहुंचा 1.56 लाख का नोटिस
Thu, 26 Sep 2024 12:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 26 Sep 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। खेत में विद्युत कनेक्शन होने के बाद भी बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराने के बाद विभागीय अधिकारियों ने एक और कारनामा कर दिया है। जिन अधिकारियों ने एफआईआर को गलत मानते हुए पीड़ित को आरोप मुक्त का पत्र दिया था। उन्हीं अधिकारियों ने 156099 रुपये का नोटिस भेज दिया।
इतना ही नहीं वसूली के लिए तहसील के राजस्व विभाग के अमीन को भी घर भेजा। बिजली विभाग के अधिकारियों के इस कृत्य से गंगा समग्र के राष्ट्रीय पौधरोपण प्रमुख पवन कुमार के होश उड़े हैं। छह मई को बिजली विभाग के अधिकारियों ने खेत में औचक निरीक्षण दिखाकर केबल डालकर बिजली चोरी करने के आरोप में पवन कुमार चौहान के नाम एफआईआर दर्ज करा दी। जबकि खेत में पवन सिंह चौहान के पिता हिम्मत सिंह के नाम से वर्षों पुराना विद्युत कनेक्शन है। बिजली का बिल भी बकाया नहीं हैं। इस संबंध में पवन कुमार ने विद्युत कनेक्शन के कागज दिखाकर अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता से शिकायत दर्ज कराई। लेकिन, बिजली विभाग मनमानी पर उतरा हुआ है।
आरोप है कि फर्जी रिपोर्ट होने के बाद से खेत में खड़ी फसल सूख गई थी, लेकिन जिम्मेदार सुनने को तैयार नहीं हुए। जिसके बाद पीड़ित पवन कुमार ने डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र देकर एफआईआर निरस्त करने के साथ आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इतना ही नहीं अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में टीम जांच करने के पर पहुंची थी। इस दौरान अधीक्षण अभियंता ने सब कुछ ठीक होने की बात कही थी। इसके बाद अधिशासी अभियंता निखिल वर्मा स्पष्ट कर दिया था कि उपलब्ध साथियों और मौके का निरीक्षण व अभिलेख की जांच कर प्रकरण निस्तारित कर दिया गया है, लिहाजा चेकिंग रिपोर्ट में अब कोई देय शेष नहीं है। अधिशासी अभियंता की ओर से एक कॉपी पीड़ित पवन कुमार को भी दी गई थी। लेकिन, अब बिजली विभाग में खेल करते हुए प्रीत पवन कुमार को 156099 रुपए का वसूली का नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
ये था पूरा मामला
नौगांवा सादात क्षेत्र के जलालपुर नारायन में रहने वाले हिम्मत सिंह किसान है। उनके बेटे पवन कुमार चौहान आरएसएस से जुड़े हैं। जबकि, गंगा समग्र के राष्ट्रीय पौधरोपण प्रमुख हैं। पवन कुमार चौहान कई सालों से अमरोहा शहर में रहते हैं। जबकि, उनके पिता हिम्मत सिंह गांव में खेती करते हैं। उनके खसरा संख्या 88 में विद्युत कनेक्शन है। ये कनेक्शन वर्ष 2006 में हिम्मत सिंह के नाम पर है। आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने 16 अगस्त 2023 को लेआउट के विपरीत बिजली के खंभे उनके खेत में खड़े कर दिए थे। पवन कुमार चौहान ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। जिसके बाद 4 मई 2024 को खंभों को लेआउट के अनुसार खड़ा किया गया। आरोप है कि बिजली विभाग के एक्सईएन, एसडीओ व जेई पवन कुमार चौहान से रंजिश रखने लगे थे।
-- -- -- -
पवन कुमार से संबंधित प्रकरण पूर्व में निस्तारण हो चुका है। जांच में उन पर कोई बकाया नहीं मिला था। अब संग्रह अमीन कौन से नोटिस को लेकर उनके पास पहुंचा है, इसकी जांच कराई जाएगी। राजस्व विभाग को भी प्रकरण के निस्तारण संबंधी पत्र भेजा जा चुका है। -निखिल वर्मा, एक्सईएन
-- --