फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Not just the villages... the urban roads are also in a bad state, the responsible people are sitting with tears in their eyes, people are worried.

Amroha News: गांव ही नहीं... शहरी सड़कें भी बदहाल आंस मूंदकर बैठे जिम्मेदार, लोग परेशान

Wed, 11 Feb 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 11 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Not just the villages... the urban roads are also in a bad state, the responsible people are sitting with tears in their eyes, people are worried.
जोया के मोहल्ला खेड़ा में टूटी पड़ी सड़क। संवाद - फोटो : credit
जोया (अमरोहा)। संपर्क मार्ग तो दूर जिले की मुख्य सड़कों में भी गड्ढे हो गए हैं। गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भरने से हादसे का खतरा बना रहता है। गांव ही नहीं शहरी क्षेत्र की सड़कों की भी स्थिति बेहद खराब है। जोया के मोहल्ला खेड़ा में बीते 15 सालों से सड़क टूटी पड़ी है, लेकिन जिम्मेदार आंख मूंदकर बैठे हैं। यह सड़क इकौंदा रोड को जोड़ती है। मोहल्ले के लोगों ने कई बार नगर पंचायत के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

इस टूटी सड़क पर आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इतना ही नहीं मोहल्ले में जल जीवन मिशन के तहत सड़कों को तोड़कर पाइपलाइन बिछाई गई थी, लेकिन बाद में उसे दुरुस्त नहीं कराया गया।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों को शुद्ध पेयजल भी नहीं मिल रहा है। जबकि यहां के लोग नगर पालिका को सभी तरह के टैक्स देते हैं। मोहल्ले में साफ-सफाई बदहाल है। सफाई कर्मचारी नहीं आते और नालों की सफाई भी नहीं हुई है। हल्की बारिश में नालों को पानी सड़क पर आ जाता है। इससे मोहल्ले के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत जोयाईओ विपिन कुमार सेगर ने बताया कि मोहल्ला खेड़ा में सड़क में पाइपलाइन डालने के बाद तोड़ छोड़ दिया गया है। सड़क की मरम्मत जल निगम वाले ही ठीक करेंगे। सड़क का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सड़क को ठीक कराया जाएगा।
बोले लोग...
मोहल्ला खेड़ा में काफी समय से सड़क टूटी है। जो कसर बची थी वह जल जीवन मिशन के तहत ठेकेदार ने पूरी कर दी। सड़क में पाइप लाइन डालने के बाद आज सड़क को ठीक नहीं कराया गया है। यह सड़क हादसे का कारण बन रही है।- एजाज, मोहल्ला खेड़ा


सड़क की हालत बहुत खराब है। यह इंटरलॉकिंग सड़क है। वर्षों पुरानी यह सड़क ठीक हो जानी चाहिए। कई बार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। टूटी हुई सड़क के कारण आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।- मोहसिन, मोहल्ला खेड़ा



मोहल्ले की यह सड़क 15 से 20 साल पुरानी है। मोहल्ले में नगर पालिका के जिम्मेदार आकर नहीं झांकते हैं। मोहल्ले में शुद्ध पानी की व्यवस्था भी की जाए। मोहल्ले में सफाई कर्मचारी भी नहीं आते। नालों की सफाई भी नहीं हुई है।- धीरज गुप्ता मोहल्ला खेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed