फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   nomination

बसपा का नामांकन आज, सपा और कांग्रेस प्रत्याशी का कल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
nomination
विधानसभा उप चुनाव के लिए दिग्गजों का नामांकन 14 अक्तूबर से शुरु हो जाएगा। बुधवार को बसपा ने नामांकन का ऐलान किया है। भाजपा प्रत्याशी संगीता चेतन चौहान 15 अक्तूबर को नामांकन करेंगी। सपा प्रत्याशी जावेद अब्बास उर्फ मौलाना जावेद आब्दी के नामांकन की तारीख 14 और 15 अक्तूबर है। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ कमलेश सिंह भी 15 अक्तूबर को नामांकन करेंगी। इसके चलते कलेक्टेट में गहमा गहमी रह सकती है।
विज्ञापन

उप चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म 16 अक्तूबर तक लेने के अलावा जमा कर सकते हैं। तीन दिनों में महज दो लोगों ने फॉर्म जमा किया है। बसपा प्रत्याशी फुरकान अहमद 14 अक्तूबर को नामांकन फॉर्म जमा करेंगे। जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह ने बताया कि नामांकन फॉर्म तैयार हो गया है। कांग्रेस की प्रत्याशी डॉ कमलेश सिंह 15 अक्तूबर को नामांकन फॉर्म जमा करेंगी। सपा प्रत्याशी जावेद अब्बास उर्फ मौलाना जावेद आब्दी 14 और 15 अक्तूबर में नामांकन फॉर्म जमा करने का ऐलान किया है। इन्होंने बताया कि नामांकन फॉर्म मंगा लिया गया है। दोनों तारीखों में से एक में नामांकन फॉर्म जमा कर देंगे। वहीं भाजपा प्रत्याशी संगीता चेतन चौहान भी 15 अक्तूबर को नामांकन फॉर्म जमा करेंगी। स्वर्गीय चेतन चौहान के भाई पीपीएस चौहान ने बताया कि 15 अक्तूबर को दोपहर में नामांकन फॉर्म जमा करेंगे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में प्रत्याशी के साथ केवल दो लोग, वाहन भी दो
अमरोहा। विधानसभा उप चुनाव में नामांकन के लिए कलेक्टेट में प्रत्याशी के साथ केवल दो लोग रह सकते हैं। इसके अलावा काफिले में दो वाहन लेकर चल सकते हैं। इसके पहले प्रत्याशी और साथ आने वाले लोगों को सुरक्षा चक्र से गुजरना होगा। मेटल डिटेक्टर डोर फ्रेम से रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में अंदर दाखिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष का जायजा, प्रत्याशियों से फीडबैक
अमरोहा। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम उमेश मिश्र ने मंगलवार को दोपहर में रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में आएं। उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर से जानकारी लिया। इसके अलावा काउंटर पर खड़े प्रत्याशियों से पूछताछ किया। उन लोगों ने सब कुछ सही बताया। उनके साथ एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह भी रहें।

आज से सख्ती, और बढ़ेंगे पुलिस के जवान
अमरोहा। डीएम उमेश मिश्र ने रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष के बाहर पुलिस के जवानों की संख्या को बढ़ाने का निर्देश दिया है। उन्होंने इंस्पेक्टर सतीश कुमार से सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकार लिया। इसके अलावा मेटल डिटेक्टर डोर फ्रेम की सतर्कता को देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed