फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   nodel office in amroha

नोडल अफसर जिले में, विकास भवन में सन्नाटा, फरियादी लौटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
nodel office in amroha
अमरोहा। नोडल अफसर डॉ सेंथिल पांडियन सी सोमवार को जिले में आ गए। उन्होंने गंगा यात्रा के लिए तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने गंगा नदी के किनारे धनौरा इलाके के गांवों में भ्रमण किया। इसके चलते जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उनकी बैठक में शामिल होने गए। इसके चलते विकास भवन में सन्नाटा रहा। केवल डीडीओ कार्यालय में रहें। फरियादियों को मायूसी का सामना करना पड़ा। कोई सुनवाई नहीं होने पर बैरंग लौट गए।
विज्ञापन

गंगा यात्रा 27 जनवरी से शुरू हो गई है जिले में गंगा यात्रा का पड़ाव 28 जनवरी को है। दोपहर एक बजे ब्रजघाट से तिगरी में आएगी। सुबह नौ बजे विभागाध्यक्षों के वाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजा गया। इसके बाद विभिन्न विभागों के अधिकारी धनौरा के वाजिदपुर के लिए रवाना हो गए। डीएम उमेश मिश्र, सीडीओ प्रहलाद सिंह, एडीएम वित्त और राजस्व गुलाब चंद्र समेत अन्य अधिकारी जनता दर्शन के बाद गए। इसके अलावा डीपीआरओ वाचस्पति झा और समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार भी प्रगति पुस्तिका लेकर गए। अधिकारी के वाजिदपुर में जाने से 11 बजे के बाद आने वाले फरियादी परेशान हो गए। समस्या का समाधान के लिए कर्मचारियों ने उनसे अगले कार्यदिवस पर आने को कहा। संवाद
विज्ञापन

आज तिगरी में गंगा यात्रा, डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शामिल होंगे
अमरोहा। गंगा यात्रा 28 जनवरी को जिले में आएगी। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा तिगरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह ब्रजघाट से जलमार्ग से तिगरी सुरक्षा दस्ता के बीच आएंगे। यहां पर जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर साढ़े तीन बजे बुलंदशहर के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में गंगा यात्रा दूसरे दिन 28 जनवरी को आ रही है। दोपहर एक बजे तिगरी में भव्य स्वागत होगा। विभिन्न संगठन स्वागत करेंगे। गंगा यात्रा में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा दोपहर एक बजे से जलमार्ग के जरिए जिले की सीमा तिगरी में प्रवेश करेंगे। वह सड़क मार्ग से कार के जरिए अनूपशहर-बुलंदशहर के लिए रवाना होंगे। डीएम उमेश मिश्र ने डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की समीक्षा की। मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित जगह पर मौजूद रहने को कहा। संवाद
4-5 घंटे ही आती है बिजली, एक्सईन को फटकार
मंडी धनौरा/हसनपुर। गंगा यात्रा के सिलसिले में गंगा किनारे बसे गांवों में विकास कार्यों का नोडल अफसर ने निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम वाजिदपुर में विकास कार्यों को देखा। गंगा को स्वच्छ रखने और अधिक संख्या में पौधरोपण करने की अपील ग्रामीणों से की। उन्होंने ग्रामीणों की पांच घंटे आपूर्ति की शिकायत पर अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई। प्राइमरी स्कूल की चारदीवारी अधूूरी पाए जाने पर बीएसए को हड़काया। तीन दिन के भीतर उसे पूरा करने के निर्देश दिए।
नोडल अफसर सैंथिल पांडियन दोपहर बाद साढ़े तीन बजे वाजिदपुर पहुंचे। ग्रामीणों से मुखातिब हो गए। कहा कि गंगा जीवनदायिनी है। पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करें। ग्रामीणों ने एक प्रश्न के जवाब में बताया कि गांव में मात्र चार-पांच घंटे ही बिजली आती है। इस पर नोडल अधिकारी बिगड़ गए। उन्होंने एक्सईन को फटकार लगाते हुए सरकार के आदेशानुसार आपूर्ति करने को कहा। इससे पहले विधायक राजीव तरारा ने गंगा को निर्मल बनाने की अपील की। जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने सरकार की मंशानुसार कार्य करने की हिदायत अधिकारियों को दी। पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा, भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश चौधरी, एसडीएम शशांक चौधरी समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी रहे।

मेले में 508 पशुओं का उपचार किया
मंडी धनौरा। तहसील के गंगा किनारे स्थित ग्राम पंचायत वाजिदपुर में सोमवार को विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से स्टाल लगाकर विभाग द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। वन विभाग ने अपने स्टाल पर फल, टिंबर और औषधीय गुणों वाले पौधों का प्रदर्शन किया। पशु विभाग द्वारा आयोजित शिविर में 508 पशुओं का उपचार किया। पशुओं का टीकाकरण, बांझपन, कृत्रिम गर्भाधान, पशुधन बीमा आदि किया। पंचायत विभाग की ओर से लगाए गए स्टाल पर मनरेगा संबंधी जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी विभाग की ओर से पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई गई। उनको पुष्टाहार के साथ पौष्टिक सामान दिया गया। गन्ना विभाग के स्टाल में किसानों को गन्ने की ट्रैंच विधि से बुवाई और अन्य जानकारी दी गई। कृषि विभाग की ओर से खेेती की आधुनिक तकनीक अपनाने की सलाह दी गई। नोडल अफसर ने सभी स्टालों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed