फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   No trace found of young man who drowned in Ganga during funeral

Amroha News: अंत्येष्टि के दौरान गंगा में बहे युवक का नहीं लगा सुराग

Tue, 14 May 2024 04:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 14 May 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
No trace found of young man who drowned in Ganga during funeral
आदमपुर। गांव के बुजुर्ग की अंत्येष्टि में शामिल होने के दौरान युवक गंगा में बहा गया था। दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है। गोताखोरों द्वारा उसकी तलाश की जा रही है। आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव बुखारीपुर निवासी मुरारी (80) की मौत हो गई थी। रविवार की शाम को ग्रामीण शव का अंतिम संस्कार करने के लिए जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर गंगा घाट पर गए हुए थे। इस दौरान गांव निवासी कांति सिंह का 18 वर्षीय बेटा शिवयन्त स्नान के दौरान गंगा में पानी के तेज बहाव में बह गया था। काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया था। सोमवार सुबह होते ही गोताखोरों द्वारा फिर से युवक की तलाश शुरू की गई। लेकिन शाम तक भी सफलता नहीं मिल पाई। युवक के नहीं मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed