फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   No need to stand in queue, now house and water tax will be deposited online

Amroha News: नहीं लगना होगा लाइन में, अब ऑनलाइन जमा होगा गृह व जलकर

Sat, 19 Oct 2024 11:05 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 19 Oct 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
No need to stand in queue, now house and water tax will be deposited online
अमरोहा। गृह या जलकर जमा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें नगर पालिका के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और लाइन में लगने का भी झंझट खत्म होगा। वे अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से घर बैठे गृहकर व जलकर यूपीआई से जमा कर सकेंगे। नगर पालिका इसकी तैयारी कर रही है। अमरोहा के अलावा गजरौला, मंडी धनौरा व बछरायूं नगर पालिका की ओर से एप तैयार कराया जा रहा है। इसके लिए गृह व जलकर जमा करने वाले लोगों का डाटा फीडिंग कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में पांच नगर पालिका हैं। लगातार पालिकाओं की ओर से जनता को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने प्लानिंग की जा रही है। विशेष कर डिजिटाइलेशन की ओर विशेष फोकस किया जा रहा है। इसके तहत जनता को घर बैठे ही भुगतान की सुविधा मिल सके। शासन की ओर निकायों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका भी नई व्यवस्था बनाने में जुट गई है। नई योजना के मुताबिक ऑनलाइन मोड पर सभी सुविधाएं शुरू हो जाएंगी। लोग अपने मोबाइल पर बिजली बिल की तरह गृह व जलकर जमा कर सकेंगे, किसी को आफिस जाकर चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा लोगों को टैक्स जमा करने के लिए नोटिस अभी घर-घर ही भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अमरोहा नगर पालिका में 44 वार्ड हैं। जिसमें 50 हजार से अधिक लोग गृह व जलकर जमा करते हैं। लोगों को सुविधा देने के लिए पालिका की ओर से एप तैयार कर लिया गया है। इसके लिए बैंक से भी गेट वे तैयार कराया जा रहा है। इसके माध्यम से लोग घरों से ही गूगल पे या फोन पे के माध्यम से ही जल-गृहकर जमा कर सकेंगे। लोगों का डाटा फीडिंग का कार्य लगभग पूरा होने को है। एप में मकान नंबर डालते ही सभी प्रकार के टैक्स का ब्योरा सामने आ जाएगा और गृहस्वामी बिना कार्यालय के चक्कर लगाए उनका भुगतान कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द यूपीआई की सुविधा शुरू होते ही लोगों को लाभ मिलेगा। पेटीएम, गूगल-पे और फोन-पे जैसे ऑनलाइन मोड में सभी टैक्स जमा कर गृहस्वामी छूट भी पा सकेंगे। नगर पालिका एप लांच करने के पहले उसके नामकरण की तैयारी में जुटी हुई है। इस एप के जरिए कहीं भी कोई भी व्यक्ति अपनी मकान का नंबर डालते ही सभी प्रकार की जानकारी पा सकेगा। खास बात यह है कि टैक्स चोरी पर भी लगाम कसी जा सकेगी।
गजरौला, मंडी धनौरा व बछरायूं पालिका में एप को तैयार करने पर काम चल रहा है। साथ ही टैक्स जमा करने वालों का डाला फीड कराया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दो महीनों में यहां पर एप की सुविधा शुरू हो जाएगी।

----
पालिका करदाताओं की संख्या
अमरोहा 50 हजार
मंडी धनौरा सात हजार
गजरौला 13 हजार
बछरायूं छह हजार

अमरोहा समेत अन्य नगर पालिका परिषद में एक एप तैयार जा रहा है। जिसमें मकान नंबर डालते ही टैक्स के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसी माध्यम से गूगल-पे और पेटीएम से टैक्स जमा कर सकते हैं। ई-नगर पालिका की वेबसाइट पर यह सुविधा मिलेगी। अमरोहा में लगभग एप का कार्य पूरा हो चुका है। एप लांच करने के लिए तिथि जल्द घोषित कर दी जाएगी। डॉ. ब्रजेश कुमार, ईओ अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed