{"_id":"672fd24e34616922e80c68ad","slug":"no-entry-for-heavy-vehicles-including-trucks-and-buses-on-the-highway-from-today-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-128963-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आज से हाईवे पर ट्रक-बस सहित भारी वाहनों की नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आज से हाईवे पर ट्रक-बस सहित भारी वाहनों की नो एंट्री
विज्ञापन
अमरोहा। तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा है। देवोत्थान एकादशी के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते हाईवे पर जाम लग सकता है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने हाईवे पर रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। इसके तहत 10 नवंबर की दोपहर 12 बजे से हाईवे पर रोडवेज बस, ट्रक, ट्रैक्टर और अन्य भारी वाहनों की एंट्री बंद करने की तैयारी है।
वहीं, 13 नवंबर की दोपहर 12 बजे से जीप, कार, पिकअप सहित छोटे वाहन भी प्रतिबंधित हो जाएंगे। सभी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजर जाएगा। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तिगरी मेले में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। मेला 16 नवंबर तक चलेगा। मुख्य स्नान एक दिन पहले 15 नवंबर की सुबह होगा। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर 30 से 35 लाख श्रद्धालु के पहुंचने का अनुमान है। श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई दिक्कत न हो इसके लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू कर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। रविवार की दोपहर हाईवे पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ते ही रूट डायवर्जन प्लान को लागू कर दिया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई है।
-- -- -- -- -- -- -- -
इन मार्गाें से गुजरेंगे वाहन
- शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को कटरा, जलालपुर बदायूं, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
- बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाला भारी वाहनों आंवला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला से डिबाई, नरौरा बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
- रामपुर के शाहबाद से भारी एवं माल वाहक वाहनों को रूट डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला,नरौरा, बुलंदशहर होते भेजा जाएगा।
- मुरादाबाद से मेरठ और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को मुरादाबाद से टीएमयू के बराबर से अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर होते हुए मेरठ होकर दिल्ली निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
- बिजनौर के चांदपुर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी और हल्के वाहनों को थाना धनौरा की बार्डर पुलिस चौकी रसूलपुर पर ही रोक दिया जाएगा। यहीं से वापस करते हुए बिजनौर बैराज, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली निकाले जाएंगे।
- संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। कोई भी मालवाहक वाहन गवां की तरफ से हसनपुर नहीं आने दिया जाएगा।
- अमरोहा से दिल्ली जाने वाहनों को शिवालांकलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली पहुंचेंगे।
- हसनपुर से मालवाहक और भारी वाहनों को संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई से बुलंदशहर होते हुए गुजारे जाएंगे।
- शाहजहांपुर से कटरा, जलालपुर, बदायूं, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर से दिल्ली भेजा जाएगा।
- गाजियाबाद से बरेली और लखनऊ की ओर जाने वाले भारी व मालवाहक वाहनों को लालकुआं से मोड़कर दादरी, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए वाया बरेली और लखनऊ भेजे जाएंगे।
- मेरठ से बिजनौर, धामपुर, स्योहारा, कांठ, मुरादाबाद से बरेली होकर लखनऊ निकाले जाएंगे।
- मुरादाबाद की ओर से आने वाले समस्त वाहन जो तिगरी मेले जाएंगे, वह भानपुर फाटक से इंद्रा चौक कुमराला से जीरो प्वाइंट मोहरका रैंप से ढलान नंबर चार से होते हुए अपने-अपने सेक्टर में जाएंगे।
- बिजनौर की ओर से तिगरी मेले को जाने वाला समस्त वाहन नौगांवा सादात, धनौरा से कुमराला से जीरो प्वाइंट से मोहरका रैंप ढलान नंबर चार से होते हुए अपने-अपने सेक्टर में जाएंगे।
- मेला समाप्ति के बाद तिगरी मेले से मुरादाबाद व दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन कांकाठेर से महाराणा प्रताप चौक से ओसीतापुर कट से हाईवे से होकर गंतव्य को निकलेंगे।