फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   'No entry' for heavy vehicles in the city during PET; route diversions in effect'No entry' for heavy vehicles in the city during PET; route diversions in effect

Amroha News: पीईटी के दौरान शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री, रूट डायवर्जन लागू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
'No entry' for heavy vehicles in the city during PET; route diversions in effect'No entry' for heavy vehicles in the city during PET; route diversions in effect
अमरोहा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के दौरान जाम से बचाव के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। 25 अक्तूबर, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को शहर में कार समेत भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। बाहरी वाहनों को बाईपास से निकाला जाएगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास बैरियर लगाकर परीक्षार्थियों के वाहन करीब 200 मीटर पहले रोक दिए जाएंगे। वाहन निर्धारित पार्किंग में खड़े कर परीक्षार्थियों को पैदल केंद्र तक जाना होगा।
विज्ञापन

जिले में 15 केंद्रों पर 7104 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। तीनों तिथियों पर परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी। वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पार्किंग स्थल भी तय किए गए हैं। ट्रैफिक सीओ अजय श्रोतिया ने बताया कि जीजीआईसी के परीक्षार्थियों के वाहनों की पार्किंग टीपी नगर पुल के नीचे दोनों ओर, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज के अभ्यर्थियों की स्कूल परिसर में और जीआईसी के लिए रेलवे माल गोदाम के खाली मैदान में होगी। आईएम इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू डिग्री कॉलेज और जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के परीक्षार्थियों के वाहन जेएस हिंदू कॉलेज के सामने रामलीला मैदान में खड़े होंगे।
विज्ञापन

सीओ ने अपील की कि परीक्षा की तीनों तिथियों पर अनावश्यक वाहन लेकर शहर में न आएं। परीक्षार्थी समय से निकलकर निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन खड़े करें, ताकि केंद्र तक पहुंचने में परेशानी न हो और जाम से बचाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
बैरियर लगाकर नियंत्रित किया जाएगा यातायात
परीक्षा के दौरान शहर में जगह-जगह बैरियर लगाकर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। बाहरी वाहनों को बाईपास के रास्ते निकाला जाएगा, जबकि शहर के अंदर कार समेत भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। इससे परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात का दबाव कम रखने का प्रयास किया जाएगा।
--------------------
नकलविहीन परीक्षा के लिए भी तैयारियां
डीआईओएस शतानंद शर्मा ने बताया कि जिले में परीक्षा के लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। केंद्रों पर बैठने, प्रवेश और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।

-----------------
यह रहेगा रूट डायवर्जन प्लान
- अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से कैलसा बाईपास व पाकबड़ा होते हुए मुरादाबाद की ओर जाएंगे।

- नौगावां सादात से अमरोहा और मुरादाबाद जाने वाले वाहन याहियापुर बाईपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे।
- नौगावां सादात से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन रज्जाकपुर बाईपास व धनौरा बाईपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे।

- अतरासी चौकी से अमरोहा की ओर जाने वाले वाहन एआरटीओ तिराहे से कल्याणपुरा रोड होते हुए बंबूगढ़ चौराहे से कांकर सराय होते हुए माया धर्मकांटा से अमरोहा में प्रवेश करेंगे।
- शहर अमरोहा से जोया/दिल्ली (हाईवे) की ओर जाने वाला वाहन कांकरसराय से बंबूगढ़ से जोया की ओर जाएंगे।

- शहर अमरोहा से नौगावां सादात की ओर जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से माया धर्मकांटा से कांठ रोड से बाईपास होते हुए नौगावां की ओर जाएंगे।
- जोया से अमरोहा आने वाले वाहन बंबूगढ होते हुए कांकर सराय होते हुए माया धर्मकांटा कैलसा रोड होते हुए अमरोहा में प्रवेश करेंगे।

- कोई भी ई-रिक्शा व ऑटो नंदन स्वीट्स से गांधी मूर्ति की ओर नहीं आएगा, सभी कैलसा बाईपास होते हुए कांठ रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
नोट : बंबूगढ़ चौराहे से बिजनौर रोड स्थिति रीगल 77 होटल तक सभी प्रकार के ई-रिक्शा व ऑटो पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed