फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   No clue found of couple who drowned along with boat in Ganga

Amroha News: गंगा में नाव समेत डूबे दंपती का नहीं मिला सुराग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
No clue found of couple who drowned along with boat in Ganga
हसनपुर/रहरा। खादर के नानई गांव क्षेत्र में गंगा पार करते समय नाव समेत डूबे दपंती का दूसरे दिन सुराग नहीं मिला है। एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों के साथ लापता दंपती तलाशने के लिए सर्च अभियान चला रही है। लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। एसडीएम व सीओ ने मौके पर पहुंचकर सर्च टीम में लगे अधिकारियों से वार्ता की है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब तीन बजे गांव नानई निवासी किसान शमसुद्दीन (35) व उनकी पत्नी फूलजहां नाव समेत डूब गए थे। वह दोनों गंगा पार खेत पर पालेज पर काम करने जा रहे थे। नाव भी पानी में समा गई। गोताखोरों द्वारा देर शाम तक दंपती को तलाशने में गंगा में सर्च अभियान चलाया जाता रहा। लेकिन रात होने की वजह से सर्च अभियान रोक दिया गया। बृहस्पतिवार की सुबह को एसडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर गोताखोरों के साथ सर्च अभियान शुरू किया। लेकिन शाम तक भी कोई सुराग नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी और सीओ दीप कुमार पंत ने मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ की टीम व ग्रामीणों से वार्ता की है। सीओ ने बताया कि जल्द ही एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर की टीमें लगातार डूबे दंपती की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
चार बेटे और दो बेटियों हो गए बेबस
शमसुद्दीन और उनकी पत्नी के गंगा में डूबने के बाद से परिवार के लोगों परेशान हैं। वह उनके सही सलामत बरामद होने की दुआ भी कर रहे हैं। शमसुद्दीन के चार बेटे और दो बेटियां गंगा किनारे बैठकर उनके बरामद होने की उम्मीद में बैठे रहे। गंगा के तेज बहाव को देखकर वह भी बेबस नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed