फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   No child should be deprived of education, 100% enrollment should be done: Dhillon

शिक्षा से वंचित न रहे कोई भी बच्चा, शत प्रतिशत हों नामांकन : ढिल्लो

Wed, 02 Apr 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 02 Apr 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
No child should be deprived of education, 100% enrollment should be done: Dhillon
अमरोहा।
विज्ञापन

नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन स्कूल चलो अभियान के तहत कलक्ट्रेट में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें निपुण विद्यालयों के शिक्षकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी हुआ। शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि शिक्षा से कोई भी बच्चा वंचित न रहे। सभी बच्चों का स्कूलों में शत प्रतिशत नामांकन भी सुनिश्चित कराया जाए।
कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप जलाकर की गई। इसमें मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन भी सुना गया। स्कूल चलो अभियान की शुरुआत करते हुए शिक्षक विधायक डॉ. ढिल्लो व डीएम निधि गुप्ता वत्स ने प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। शिक्षक विधायक डॉ. ढिल्लो ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि सभी बच्चे शिक्षित हों। भाजपा के शासन में हर स्तर पर शिक्षा को बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। नए बजट में सर्वाधिक बजट बेसिक शिक्षा के लिए आवंटित किया गया है। कायाकल्प के तहत विद्यालयों की स्थिति सुधारी जा रही है। कहा कि सभी बच्चे जो शिक्षा से वंचित हैं ओर विद्यालय नहीं आ रहे हैं। उन्हें अभियान चलाकर विद्यालय में लाना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो बच्चे पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। उनका कक्षा छह में प्रवेश कराना सुनिश्चित करें। अभिभावकों की भी काउंसलिंग करें। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर संचारी रोग अभियान की भी शुरुआत हो रही है। अपने परिवार को संचारी रोग से बचाने के लिये घरों में किसी भी प्रकार का पानी एकत्र न होने दें। बच्चों को फुल कपड़ें पहनाएं ओर साफ पानी का इस्तेमाल करें। बैठक में सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, प्रभारी बीएसए भारत भूषण त्यागी व विद्यालयों के शिक्षक व बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed