फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   nine persons arrested

जंगली सुअरों को बंधक बनाने में बिजनौर-अमरोहा के नौ आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
nine persons arrested
ढबारसी/अमरोहा। वन विभाग के जंगल में जंगली सुअरों का शिकार कर उन्हें पकड़ने के मामले में आदमपुर पुलिस ने बिजनौर-अमरोहा के नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक मादा सूअर, एक बच्चा और पकड़ने का जाल बरामद हुए हैं। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम रहरई ब्लॉक वन ब्लाक में चचौरा ढेकला गांव के आरक्षित वन जंगल में कुछ संदिग्ध लोगों को जाल के साथ घूमते देखा गया। सूचना मिलते ही दढ़ियाल चौकी प्रभारी रामगोपाल शर्मा, एसआई तिमराज सिंह, कांस्टेबल गुलफाम, वन दरोगा पलटराम, वनरक्षक महावीर सिंह, संजीव, भूरे सिंह, राकेश ने अन्य वन कर्मचारियों के साथ बताए ठिकाने पर छापा मार दिया। तभी जंगल की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स को घेराबंदी कर पकड़ लिया। मैक्स में नौ लोग बैठे हुए पकड़े गए। उनके कब्जे से दो जंगली सुअर और एक बड़ा जाल बरामद हुआ। जंगली सुअरों में एक चार वर्ष की मादा और दूसरा छह माह का बच्चा है। पूछताछ के दौरान आरोपियों पर अपना नाम अमन, अमरघेर, गुलशन निवासी नूरपुर बिजनौर, नवोदक निवासी मनकुआं धामपुर बिजनौर, मोहित निवासी मझोला गुर्जर शिवाला कला बिजनौर, नन्हे सिंह गांव चांदीपुर बिजनौर, मोनिल निवासी मनकुआं धामपुर, लक्की निवासी किरतपुर नूरपुर बिजनौर और पंकज पाल निवासी तेलीपुरा माफी अमरोहा देहात बताया। पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपियों ने रहरई आरक्षित वन जंगल में जाल लगाकर जंगली सुअरों को बंधक बनाया था। सभी के खिलाफ वन जीव संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक यह आरोपी सुअरों को पकड़कर उनकी हत्या कर मांस के बेचने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed