{"_id":"623f5e82f1b3c911f23f8640","slug":"nine-people-including-wife-and-brother-of-hasanpur-mla-injured-in-road-accident-hasanpur-news-mbd4227242116","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा के विधायक की गाड़ी का हादसा-FIRST PAGE","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा के विधायक की गाड़ी का हादसा-FIRST PAGE
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर लखनऊ से घर लौट रहे अमरोहा में हसनपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी का परिवार बड़ा बाईपास पर हादसे का शिकार हो गया। इसमें विधायक की पत्नी अंगूरी देवी, भाई ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र खड़गवंशी समेत नौ लोग घायल हो गए। हादसा शुक्रवार रात करीब तीन बजे इज्जतनगर थाना क्षेत्र में हुआ।
विधायक का परिवार दो गाड़ियों से लखनऊ से घर लौट रहा था। जब गाड़ियां बड़ा बाईपास पर विलयधाम के पास पहुंचीं तो पीछे से आए तेज रफ्तार टैंकर ने आगे चल रही स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कॉर्पियो आगे चल रही बोलेरो से जा टकराई। इससे उसमें सवार विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के भाई गंगेश्वरी ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र खड़गवंशी, राजेंद्र की पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्वेश देवी, विधायक की पत्नी अंगूरी देवी, रिश्तेदार पार्वती, ताराचंद और गनर सचिन घायल हो गए, जबकि स्कार्पियो में सवार पथरा के ग्राम प्रधान चंद्रपाल सिंह और उनके साथी विजय सिंह घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीखपुकार मच गई। चालक टैंकर लेकर भाग निकला।
सूचना पर इज्जतनगर इंस्पेक्टर संजय कुमार धीर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को गाड़ियों से बाहर निकालकर एंबुलेंस से पास के ही निजी अस्पताल में भिजवाया। क्षतिग्रस्त कारों को पुलिस ने अहलादपुर चौकी पर खड़ा करा दिया है। विधायक के भाई राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधान चंद्रपाल सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया है। बाकी सभी की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई है। इज्जतनगर इंस्पेक्टर संजय कुमार धीर ने बताया कि अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।