फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Nine people including doctor posted in CMO office and found corona infected

सीएमओ ऑफिस में तैनात डॉक्टर समेत नौ लोग और मिले कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Nine people including doctor posted in CMO office and found corona infected
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को फिर सीएमओ ऑफिस में तैनात डॉक्टर समेत नौ लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें दस वर्षीय बालक समेत चार महिलाएं शामिल हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर चिकित्सकों की देखरेख में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजीव सिंघल ने बताया कि शुक्रवार को आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में नौ लोग और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें डिडौली की रहने वाली 10 वर्षीय बालिका शामिल है। इसके अलावा गजरौला में 1, जोया में 2, धनौरा में 2, अमरोहा में 2, रहरा में 1 और हसनपुर में 1 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सभी को होम आइसोलेट कर चिकित्सकों की देखरेख में उपचार कराया जा रहा है। सीएमओ ने अपील करते हुए कहा कि कोरोना और मंकीपॉक्स वायरस को देखते हुए लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed