फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Nine more found corona infected, including staff nurse and cloth merchant

स्टाफ नर्स और कपड़ा व्यापारी समेत नौ और मिले कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Nine more found corona infected, including staff nurse and cloth merchant
ब्रजघाट में गंगा आरती का विहंगम नजारा। - फोटो : GAJRAULA
अमरोहा। लोगों की लापरवाही से जिले में धीरे-धीरे बढ़ रही कोरोना की रफ्तार आने वाले दिनों में बेकाबू हो सकती है। रविवार को स्टाफ नर्स और कपड़ा व्यापारी सहित नौ लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब कुल 81 केस एक्टिव हो गए हैं। अब 61 मरीज होम क्वारंटीन है। कुल दस मरीज गैर जनपद रेफर किए गए हैं। वहीं मुरादाबाद के टीएमयू में भर्ती मरीजों की संख्या पांच हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि रविवार को करीब 548 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। जिसमें नौ लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें अमरोहा नगर के 2, धनौरा में 2, गजरौला में 1 और जोया में 2 संक्रमित मिले हैं। जिसमें स्टाफ नर्स सहित दो स्वास्थ्य कर्मी, एक कपड़ा व्यापारी शामिल हैं। इसमें छह संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया है। जबकि दो व्यक्तियों को मुरादाबाद के टीएमयू भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 328073 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें 326108 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 321540 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 1965 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक कुल 4568 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं 4437 लोगों को स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

अमरोहा में अबतक कोरोना की स्थिति
जिला--------------संक्रमित---------------ठीक हुए---------------मौतें------------सक्रिय
अमरोहा------------4568-------------------4437------------------50--------------81
जिले में कोरोना की स्थिति (05 अप्रैल 2021 को)
जिला----------------संक्रमित----------------ठीक कुए-------------मौतें-------------सक्रिय
अमरोहा--------------09-------------------------00------------------00---------------81
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed