फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Nikah got married by holding lover who came to meet girlfriend

Amroha News: प्रेमिका से मिलने घर पहुंचा रामपुर का प्रेमी, मोहल्ले के लोगों ने पड़कर कराया निकाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Nikah got married by holding lover who came to meet girlfriend
डिडौली (अमरोहा)। प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को मोहल्ले के लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। सोमवार को पंचायत बैठी। युवक और युवती के परिजनों को बुलाया गया। पंचायत में समझौते के बाद मौलाना को बुलाकर दोनों का निकाह करवा दिया।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। यहां रहने वाली युवती का फेसबुक पर अकाउंट है। फेसबुक पर ही उसकी दोस्ती रामपुर के एक युवक से हो गई। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। एक साल तक दोनों परिजनों से चोरी-छिपे मिलते रहे। सोमवार को प्रेमिका के बुलाने पर प्रेमी उसके घर आ गया। तभी मोहल्ले के लोगों ने युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया। जमकर हंगामा हुआ। बाद में मोहल्ले के लोगों ने युवक और युवती के परिजनों को बुला लिया। मोहल्ले में ही पंचायत बैठ गई। लोगों को समझने के बाद दोनों के परिजन शादी के लिए रजामंद हो गए। जिसके बाद एक जिला पंचायत सदस्य पति और प्रेमी युगल के परिजनों की मौजूदगी में मस्जिद के इमाम को बुलाकर उनका निकाह कर दिया गया। जिसके बाद प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ पत्नी बनकर ससुराल चली गई। ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed