{"_id":"5a2aeec44f1c1bd9798c1921","slug":"night-spent-in-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के डर से जंगल में गुजारी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के डर से जंगल में गुजारी रात
ब्यूरो/अमर उजाला/अमरोहा
Updated Sat, 09 Dec 2017 02:57 AM IST
विज्ञापन
पायंती कला में दबिश्ा को पहुंची पुलिस पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडौली कोतवाली पुलिस पर गुरुवार रात पायंती कलां गांव में घरों में घुसकर तोड़फोड़ करने के आरोप लगे हैं। पुलिस टीम पांयती कला में हुए चेहल्लुम बवाल के नामजद आरोपियों को पकड़ने गई थी। अभियुक्तों के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने छापे के दौरान घराें में तोड़फोड़ की। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के डर से उन्हाेंने जंगल में जाकर रात गुजारी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिए तोड़फोड़ के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
10 नवंबर 2017 को चेहल्लुम जुलूस के दौरान डिडौली थाना क्षेत्र के गांव पायंती कलां बवाल हो गया था। पुलिस टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया था। जिसमें पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी। बवाल और पथराव में कोतवाली प्रभारी हरपाल सिंह बालियान समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे। पुलिस ने मामले में 127 ग्रामीणों को नामजद करते हुए ढाई हजार अज्ञात के खिलाफ बलवे समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस इस मामले में 30 आरोपियों को पकड़कर जेल भेज चुकी है। गुरुवार रात डिडौली पुलिस ने पांयती कला में हाजी कल्लू, अनवार, रफीउद्दीन, मो. अली, नवाब अली, इरशाद के घर पर छापा मारा। पुलिस को मौके पर कोई नहीं मिला। आरोपियों के परिजनों का कहना है कि घर पर किसी के नहीं मिलने पर पुलिस बौखला गई और तोड़फोड़ शुरू कर दी। एक महिला मुश्तरी ने पुलिस कर्मी पर धमकाने का आरोप लगाया है।