फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Newborn heart beats four hours after birth bringing smiles to parents faces

'भगवान' ने दिया जीवनदान: जन्म लेने के चार घंटे बाद धड़का नवजात का दिल, मां-पिता के चेहरे पर आई मुस्कान; Video

Thu, 30 Oct 2025 09:46 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला Published by: विकास कुमार Updated Thu, 30 Oct 2025 09:46 PM IST
सार

नवजात को एनबीएसयू (न्यू बोर्न स्टेबलाइज्ड यूनिट) में भर्ती कराया। इसके बाद नवजात में कुछ हलचल हुई और उसका दिल धड़कने लगा। डॉक्टर ने बताया कि अब नवजात खतरे से बाहर है। जिस पर परिजनों की खुशियां लौट आईं। 

विज्ञापन
Newborn heart beats four hours after birth bringing smiles to parents faces
नवजात का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन्म के करीब चार घंटे तक नवजात में कोई हलचल न होने के कारण चिंतित परिजनों की खुशियां उस समय दोगुनी हो गईं जब उसका दिल धड़कना शुरू हो गया। नवजात को एनबीएसयू में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

यूपी के अमरोहा स्थित गंगा के टापू में बसे दारानगर गांव निवासी मुकेश ने बताया कि वह पत्नी हरवती को प्रसव पीड़ा होने पर बीते बुधवार सुबह सीएचसी में लाया था। नार्मल डिलिवरी से उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया लेकिन जब पता चला कि नवजात में कोई हलचल न होने पर दंपती और परिजन चितिंत हो गए। करीब चार घंटे भी यही स्थिति रहने पर वह परेशान हो गए। इस बीच वह सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ व सीएचसी प्रभारी डॉ. योगेंद्र सिंह से मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नवजात को एनबीएसयू (न्यू बोर्न स्टेबलाइज्ड यूनिट) में भर्ती कराया। इसके बाद नवजात में कुछ हलचल हुई और उसका दिल धड़कने लगा। डॉक्टर ने बताया कि अब नवजात खतरे से बाहर है। जिस पर परिजनों की खुशियां लौट आईं। 

विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी ने बताया कि एनबीएसयू में भर्ती नहीं कराते तो नवजात की जिंदगी जा सकती थी। इसमें उन बच्चों को ही भर्ती किया जाता है, जो पीलिया या न्यूमोनिया से ग्रसित हों। इसके अलावा जिन बच्चों को ऊष्मा (वार्मर) की जरूरत पड़ती है, वह भी भर्ती किए जाते हैं। उनको रेडिएंट वार्मर मशीन से गर्मी दी जाती है। यह नवजातों के लिए वरदान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed