फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Newborn dies after delivery, family members create ruckus

Amroha News: डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 25 Jan 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 25 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Newborn dies after delivery, family members create ruckus
अमरोहा।
विज्ञापन

ऑपरेशन से डिलीवरी के बाद नवजात की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने झोलाछाप दंपती पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझ कर शांत किया। इस दौरान परिजनों और अस्पताल स्टाफ के बीच नोकझोंक भी हुई। हालांकि, बाद में समझौता होने के बाद विवाद शांत हो गया। देर रात तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
नौगांवा सादात क्षेत्र के कोतुपुर में मजदूर साबिर का परिवार रहता है। उनकी पत्नी नगमा गर्भवती थी। तीन दिन पहले प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने नगमा को नौगांवा सादात के एक गांव स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि झोलाछाप दंपती ने नगमा की हालत गंभीर बताते हुए ऑपरेशन करने की सलाह दी। लिहाजा, परिजनों ने भी ऑपरेशन की सहमति दे दी। ऑपरेशन के बाद शुक्रवार सुबह नवजात की हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।
विज्ञापन

गुस्साए परिजनों ने नवजात की मौत का जिम्मेदार झोलाछाप दंपती को ठहराया और हंगामा किया। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत किया। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। फैसला हो जाने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई। सीएमओ डॉ. सतपाल सिंह ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। साथ ही शिकायत के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed