{"_id":"68d1bc2d50a0769f920af482","slug":"new-roadways-buses-will-run-on-two-routes-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-148258-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दो रूटों पर चलेंगी रोडवेज की नई बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दो रूटों पर चलेंगी रोडवेज की नई बसें
Tue, 23 Sep 2025 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। आठ बस खराब होने के बाद परिवहन निगम को दो नई बसें मिल गई हैं। एक बस को मुरादाबाद-बरेली रोड पर लगाया जा रहा है तो दूसरी हसनपुर-गंगानगर पुल होते हुए बुलंदशहर-स्याना के लिए चलेगी।
अमरोहा डिपो में 79 बसें निगम की हैं। इनमें 21 अनुबंधित हैं। अमरोहा डिपो से बिजनौर देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली और संभल के लिए बसों का संचालन होता है। बीते तीन सालों में नौगांवा सादात से दिल्ली, अमरोहा से सोनीपत, मथुरा व आगरा के लिए भी बसों का संचालन हुआ है। इसके अलावा विभाग ने 19 जून 2025 को अमरोहा डिपो से जल्द ही ग्रेटर नोएडा के परी चौक के लिए बस का संचालन शुरू किया था लेकिन यह व्यवस्था यात्रियों के अभाव में ठप हो गई।
अमरोहा डिपो से गजरौला, हसनपुर, गवां, अनूपशहर, अलीगढ़ होते हुए आगरा के लिए दो बसों को संचालन होता है। वर्तमान में ग्रामीण इलाकों से मुख्यालयों तक पहुंचने में यात्रियों को परेशानी होती है और यह नई पहल इसी समस्या को दूर करने के लिए की जा रही है। रोडवेज प्रशासन इन बसों के संचालन के लिए रूटों की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
इन नए रूटों को अंतिम रूप देने से पहले, रोडवेज विभाग ने जनता से भी सुझाव मांगे हैं। यात्रियों और स्थानीय निवासियों के सुझावों को ध्यान में रखते हुए कुछ रूटों में बदलाव भी किया जा सकता है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि ये बसें वास्तव में उन क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करें, जहां सार्वजनिक परिवहन की सुविधा सीमित है। यह पहल अमरोहा जनपद के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करेगी।
-- -- --
दो नई बस मिली गई हैं। एक बस को मुरादाबाद-बरेली रूट पर चलाया जाएगा जबकि दूसरी बस हसनपुर और गंगानगर पुल से होते हुए बुलंदशहर स्याना के लिए चलाई जाएगी। जल्द ही रोडवेज की 12 मिनी बसें मिलने वाली हैं। बसों के संचालन से जिले की कनेक्टिविटी में सुधार होगा। - केसी गौड़, एआरएम