{"_id":"6832298dc1e1c3560f05f0e5","slug":"new-buildings-of-75-schools-are-ready-students-will-be-able-to-study-in-this-academic-session-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-140533-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 75 स्कूलों के नए भवन तैयार, इस शैक्षिक सत्र में पढ़ाई कर सकेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 75 स्कूलों के नए भवन तैयार, इस शैक्षिक सत्र में पढ़ाई कर सकेंगे विद्यार्थी
Sun, 25 May 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 25 May 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में कई सालों से खंडहर हालात में पड़े 75 स्कूलों के नए भवन बनकर तैयार हो गए हैं। जर्जर हालत के चलते इनके बच्चों को दूसरे स्कूलों में शिफ्ट कराकर पढ़ाया जा रहा था। लेकिन इस शैक्षिक सत्र से सभी 75 स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इसके लिए नई बिल्डिंगों की रंगाई पुताई और अन्य कार्य कराए जा रहे हैं।
जिले में 1264 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें करीब 91 हजार बच्चे पंजीकृत है। इन स्कूलों में 75 स्कूल ऐसे थे, जो बिल्कुल जर्जर हो चुके थे। बच्चों के साथ हादसे होने का खतरा बना रहता था। लिहाजा, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने दो साल पहले इन स्कूलों के बच्चों को दूसरे पास के स्कूलों में शिफ्ट कराकर पढ़ाई शुरू करा दी थी। ऐसे में बच्चों के बैठने में दिक्कत हो रही थी। एक-एक कक्ष में तीन-तीन कक्षाएं चल रही थी। जर्जर स्कूलों को ध्वस्त कराकर नया निर्माण शुरू कराया गया। इनमें 12 स्कूल जूनियर और 63 प्राथमिक स्कूलों के भवन शामिल है। फिलहाल, सभी स्कूलों के नये भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो गया। जिसमें रंगाई पुताई का कार्य चल रहा है। बीएसए डॉ. मोनिया ने बताया कि इस शैक्षिक सत्र में नये स्कूल भवनों में बच्चों को शिफ्ट कराकर पढ़ाया जाएगा।