फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Nephew shot uncle in land dispute, serious

Amroha News: भूमि विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, गंभीर

Fri, 11 Apr 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 11 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Nephew shot uncle in land dispute, serious
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव पपसरा बंगर में जमीन के विवाद में भतीजे ने चाचा भगत सिंह को गोली मार दी। गंभीर हालत में चाचा को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। हालांकि, पुलिस गोली मारने की बात से इन्कार कर रही है।
पपसरा बंगर में भगत सिंह और उनके भतीजे सहदेव के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। बुधवार रात सहदेव खेत पर काम कर रहा था। जानकारी होने पर भगत सिंह भी खेत पर पहुंचा। आरोप है कि भगत सिंह ने सहदेव पर खेत की मेड़ तोड़ने का आरोप लगाया, जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस बीच सहदेव ने चाचा भगत सिंह को गोली मार दी, जो भगत सिंह के हाथ में लगी। घटना के बाद सहदेव भाग गया।
विज्ञापन

परिजन भगत सिंह को घायल हालत में सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। चिकित्सक ने भगत सिंह को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने गोली चलने की बात से इन्कार किया है। कहा कि भगत सिंह के चोट का निशान है। तहरीर मिलने पर मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed